• Home
  • खेल समाचार
  • ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
Image

ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!


भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. पहले दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है. दूसरे मुकाबले को याद करें तो ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. खबर है कि मैनेजमेंट एहतियात के तौर पर ईशान को तीसरे टी20 से भी बाहर बैठा सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सबकी नजरें टिकी होंगी, जो दूसरे मुकाबले में नंबर-3 पर खेले थे.

दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर खेले थे, लेकिन वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. वैभव नंबर-3 पर भारी दबाव में दिखे थे, क्योंकि वह पहली बार इस क्रम पर बैटिंग कर रहे थे. अगर ईशान तीसरे टी20 से भी बाहर रहते हैं और वैभव अंतिम-11 में बने रहते हैं तो संभव है कि संजू सैमसन तीसरे क्रम पर आ सकते हैं, क्योंकि उन्हें नंबर-3 पर खेलने का अनुभव है. ईशान की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र भी बल्लेबाजी का एक विकल्प मौजूद हैं.

भुवनेश्वर होंगे बाहर!

36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है. मगर वापसी के बाद पहले 2 मैचों में वो 8 ओवर गेंदबाजी कर 99 रन लुटा चुके हैं और सिर्फ एक विकेट लिया है. क्या केवल 2 मैचों के बाद मैनेजमेंट भुवनेश्वर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देगा. शायद नहीं. भुवनेश्वर में मैनेजमेंट का भरोसा बना रह सकता है.

अक्षर पटेल को आराम

टीम इंडिया टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर चुकी है. ऐसे में संभव है कि सीनियर खिलाड़ी अक्षर पटेल को तीसरे टी20 से आराम दिया जा सकता है. ऐसा हुआ तो एक स्पेशलिस्ट स्पिनर पोजीशन के लिए वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव को चुना जा सकता है. इनमें चक्रवर्ती को अधिक महत्व मिल सकता है.

अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार के साथ तीसरे स्पेशलिस्ट तेज गेंदब्याज के रूप में प्रिंस यादव टीम में बने रह सकते हैं. इसका मतलब मयंक यादव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है. वहीं नीतीश कुमार चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे.

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़



Source link

Related Posts

टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपने पहले 7 टी20 मैचों में एक भी नहीं जीत पाए थे. उसके बाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

2 हार के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में किए बड़े बदलाव, मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज के 2 मैच हो चुके हैं, तीसरा मैच मंगलवार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

टी20 में टीम इंडिया का ‘तिहरा शतक’, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त

ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब हुई.…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top