• Home
  • खेल समाचार
  • इस दिन होगा IND vs PAK मैच! फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?
Image

इस दिन होगा IND vs PAK मैच! फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?


क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. अब दोनों देशों के बीच सिर्फ किसी बड़े टूर्नामेंट में ही क्रिकेट मैच देखने को मिलता है, क्योंकि भारत ने अब पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खेलना पूरी तरह से बंद कर दिया है. हालांकि, फैंस के लिए गुड न्यूज है. जल्द ही क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह के सामने एक बार फिर साहिबजादा फरहान होंगे. यहां जानें यह मैच कब और कहां खेला जाएगा.

जापान में 2026 एशियन गेम्स खेले जा रहे हैं. इस मेगा इवेंट में क्रिकेट भी शामिल है. एशियन गेम्स में ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है. दोनों टीमों की भिड़ंत क्रिकेट के फाइनल में हो सकती है. यानी गोल्ड मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं. 2026 एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच गोल्ड मेडल के अलावा ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी हो सकता है. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है. दरअसल, भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग तय है. अगर पाकिस्तान भी सेमीफाइनल मैच जीत लेती है तो फिर 3 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें गोल्ड मैच में आमने-सामने हो सकती हैं.

फिर होगा बुमराह और साहिबजादा फरहान का आमना-सामना 

अगर एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आते हैं तो फिर जसप्रीत बुमराह और साहिबजादा फरहान की भिड़ंत देखने को मिलेगी. दरअसल, ऐसा नहीं है कि एशियन गेम्स के लिए दोनों देशों ने कोई बी या सी टीम भेजी है. भारत की टी20 की मुख्य टीम है. हालांकि, पाकिस्तान में कुछ नए नाम हैं. 

2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपरज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर

2026 एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम- साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान),उस्मान खान (विकेटकीपर) सैम अयूब, हैदर अली, हसन नवाज, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफत मिन्हास, माज सदाकत, साद मसूद, मोहम्मद सलमान मिर्जा, और सुफियान मुकीम

यह भी पढ़ें- 

लक्ष्मीपति बालाजी बनें टीम इंडिया के हेड कोच, इस सीरीज में मिली जिम्मेदारी



Source link

Related Posts

‘कोकेन’ के चक्कर में फंसा KKR का पूर्व खिलाड़ी, लगा एक महीने का बैन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन पर एक महीने का बैन लगा है. लिन के ड्रग टेस्ट में…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Michael Hussey Australia Cricket Team Consultant: कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने वाले माइकल हसी…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा ODI उसी मैदान पर, जहां टूटते-टूटते बचा था रोहित शर्मा का 264 का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा. यहां स्थित हेनरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट

पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. दूसरा ODI मैच शनिवार, 7 नवंबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top