• Home
  • ताजा खबरें
  • आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली
Image

आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली


आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. अरविंद सिंह नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित तीन लोगों को गोली मारी दी. पत्नी के अलावा जिन दो शख्स को गोली लगी वो दोनों पंडित थे और उनके घर पर पूजा कराने आए थे. पंडितों से कहासुनी के बाद अरविंद सिंह ने फायरिंग कर दी. डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे. ये घटना अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव की है. 

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार (22 सितंबर) शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह ने अपने घर पर पंडितों को पूजा करते देखा. अरविंद ने उन पंडितों से उनका आधार कार्ड मांगा. इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद शख्स ने पिस्टल से फायरिंग कर दी.

घर में पंडितों को पूजा कराते देख भड़का शख्स!

गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी जो सामने आई है उसके अनुसार, अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी. घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे. शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा. घर में पूजा होते देख उसने पंडितों से सवाल किया. पंडितों ने पूजा किए जाने की जानकारी दी. 

पंडितों के साथ बहस के बाद शख्स ने की फायरिंग

बताया जा रहा है कि इसके बाद अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया. आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहस होने लगी. इसी दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी. गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता के साथ पंडित महेंद्र पाठक और एक अन्य पंडित के घायल हो गए, इसके बाद तीनों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

लखनऊ होटल में सिपाही की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले इंजेक्शन



Source link

Related Posts

महोबा: फसल बर्बाद हुई तो किसान ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

महोबा जिले के महुआ गांव में फसल बर्बादी और कर्ज से परेशान 70 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

पेंशनरों को एरियर का इंतजार खत्म, अक्टूबर में मिलेगा भुगतान; CM सुक्खू का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनरों के एरियर को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, ‘हम सभी को उनसे…’

यूपी चुनाव में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों से की हाथ मिलाने की पेशकश की.  इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 34 IAS का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें 14 जिलों के…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top