• Home
  • ताजा खबरें
  • बिहार में नया बखेड़ा! AIMIM नेता ने तवायफ से की दुल्हन की तुलना, BJP भड़की
Image

बिहार में नया बखेड़ा! AIMIM नेता ने तवायफ से की दुल्हन की तुलना, BJP भड़की


एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने विवादित बयान दिया है. उनके संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अख्तरूल ईमान शादी के बाद होने वाले भोज, दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म, वलीमा में उपहार लेने की परंपरा और विवाह में होने वाले फिजूलखर्ची पर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.

एक जलसे को संबोधित करते हुए अख्तरुल ईमान ने दुल्हन को सजाकर लोगों के सामने बैठाने की परंपरा पर कड़ी नाराजगी जताई. उनकी मानें तो जिस तरह मुस्लिम समाज में शादी के बाद बहुओं को सजाकर नुमाइश के लिए बैठाया जाता है, वैसा तो तवायफ भी नहीं करतीं.

इस तरह की टिप्पणी के बाद मीडिया की ओर से उनसे सवाल किया गया तो अख्तरूल ईमान ने कहा, “… हमारे यहां कुछ मान्यताएं हैं, सनातन धर्म की कुछ मान्यताएं हैं, ईसाई धर्म की कुछ मान्यताएं हैं. हम उनके धर्म पर कोई बात नहीं कर सकते हैं, लेकिन मेरे धर्म का जो ज्ञान हमको है, हम उस पर बात करते हैं…” 

‘हमारे यहां पर्दा लाजिम है, फर्ज है…’

उन्होंने कहा, “जिस तरह हमारे आलिम के सिर पर टोपी है, उससे भी ज्यादा अनिवार्य है कि हमारी बेटियां पर्दे में रहें. हमारे यहां पर्दा लाजिम है, फर्ज है… और पर्दा जवान बेटियों के लिए और ज्यादा जरूरी है. जिस तरह आप कीमती माल को आप संदूक में रखते हैं, लॉकर में रखते हैं, ठीक उसी तरह से, क्योंकि समाज में जो बुराइयाँ फैलती हैं, वे इसी तरह फैलती हैं कि अगर बिना कैद और बंदिश के औरतें मिलती-जुलती रहें, तो इस्लाम ने कुछ मान्यताएं हम लोगों को बताई हैं. उन्हीं मान्यताओं के आधार पर, जो कुछ हमने अपने धार्मिक विद्वानों और आलिमों से सीखा है, हमने वही बात कही है…” 

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में GF की हत्या, कपड़ा सिलवाने निकली थी, प्रेमी ने कपार में ठोका

इस पूरे मामले में बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, “जिस प्रकार के बयान मुस्लिम महिलाओं को लेकर एआईएमआईएम के विधायक ने दिए हैं, उसकी हम पुरजोर निंदा करते हैं. भारत जैसे संवैधानिक देश में इस प्रकार के बयान बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं.”

‘मुस्लिम महिलाएं डॉक्टर बन रहीं, पायलट बन रही’

उन्होंने आगे कहा, “इस देश में सदियों से कुछ अनपढ़ और जाहिल मौलानाओं के द्वारा लगातार इस बात की कोशिश की गई कि मुस्लिम महिलाओं को जंजीरों में कैद कर दिया जाए, मुस्लिम महिलाओं को घर की चारदीवारी में कैद कर दिया जाए और मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाए, लेकिन भारत का संविधान मुस्लिम महिलाओं को यह शक्ति देता है कि वे आज डॉक्टर भी बन रही हैं, पायलट भी बन रही हैं और बॉक्सर भी बन रही हैं…”

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन का बड़ा बयान, ‘नीतीश संवाद नहीं, नीतीश सरकार की जरूरत’



Source link

Related Posts

गोपालगंज में GF की हत्या, कपड़ा सिलवाने निकली थी, प्रेमी ने कपार में ठोका

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जागिरी टोला गांव में सोमवार (23 नवंबर, 2026) की सुबह एक युवती…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

राजस्थान: ‘कंगना की फिल्म टैक्स फ्री, रामायण क्यों नहीं?’ कांग्रेस का BJP पर निशाना

फिल्म रामायण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावस ने कहा,…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

हापुड़ कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचा 71 लाख का घोड़ा, मालिक का बेचने से इनकार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़ा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

दिल्ली: बिजनेसमैन से ठगे 11 करोड़ रुपये, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जमीन के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर दिल्ली के एक कारोबारी से 11 करोड़ 10…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top