• Home
  • ताजा खबरें
  • गोपालगंज में GF की हत्या, कपड़ा सिलवाने निकली थी, प्रेमी ने कपार में ठोका
Image

गोपालगंज में GF की हत्या, कपड़ा सिलवाने निकली थी, प्रेमी ने कपार में ठोका


गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जागिरी टोला गांव में सोमवार (23 नवंबर, 2026) की सुबह एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप दूसरे गांव के रहने वाले युवक प्रेमी राजा साह पर लगा है. वह लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि युवती की शादी तय होने से वह नाराज था. 

हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. मृतका की पहचान गांव के निवासी दूधनाथ सिंह की 21 वर्षीय पुत्री रामी कुमारी के रूप में हुई है. रामी की शादी अगले साल मार्च में तय हुई थी. सोमवार की सुबह वह कपड़ा सिलवाने के लिए निकली थी. इसी दौरान दूसरे गांव के रहने वाले महात्मा साह के पुत्र राजा साह वहां पहुंचा और उसने रामी के कपार (कनपटी) में सटाकर गोली मार दी. 

गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. 

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी के लिए कहां से आ रहा लहंगा? मुजफ्फरपुर से लहठी का ऑर्डर

सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ चंदन कुमार और जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपित राजा साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

परिवार शोक में डूबा… पसरा मातम

इस घटना के बाद लड़की के घर में शोक का माहौल है. बेटी की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. जिस घर में करीब चार महीने बाद शादी की शहनाई बजने वाली थी वहां पलभर में मातम पसर गया. इस घटना पर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन का बड़ा बयान, ‘नीतीश संवाद नहीं, नीतीश सरकार की जरूरत’



Source link

Related Posts

राजस्थान: ‘कंगना की फिल्म टैक्स फ्री, रामायण क्यों नहीं?’ कांग्रेस का BJP पर निशाना

फिल्म रामायण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावस ने कहा,…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

बिहार में नया बखेड़ा! AIMIM नेता ने तवायफ से की दुल्हन की तुलना, BJP भड़की

एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने विवादित बयान दिया है. उनके संबोधन का एक वीडियो सोशल…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

हापुड़ कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचा 71 लाख का घोड़ा, मालिक का बेचने से इनकार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़ा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

दिल्ली: बिजनेसमैन से ठगे 11 करोड़ रुपये, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जमीन के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर दिल्ली के एक कारोबारी से 11 करोड़ 10…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top