Image

अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह


अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और कई यूरोपीय देशों ने लोगों को सलाह दी है कि वे इमरजेंसी सिचुएशन के लिए घर पर जरूरी सामान का स्टॉक रखें. अमेरिका में आम नागरिकों के लिए जारी दिशा-निर्देशों में प्राकृतिक आपदाओं या आर्टिफिशियल संकटों जैसी इमरजेंसी स्थितियों में कई दिनों तक काम चलाने की तैयारी रखने को कहा गया है. अन्य देशों में 72 घंटे से लेकर लगभग 2 सप्ताह तक का स्टॉक रखने की सलाह दी गई है.

खबरों के अनुसार, अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकानों के लिए भी ऐसी योजना बनाई है, जिससे वे 90 दिनों तक स्वतंत्र रूप से काम कर सकें. इसके अलावा, ब्रिटेन ने अपने बी रेडी ऑपरेशन को अपडेट किया है. इसमें लोगों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम तीन दिनों के लिए जरूरी सामान का स्टॉक रखें, ताकि अगर सामान्य सर्विस बाधित हो जाएं तो भी काम चल सके. जापान भी 2 नवंबर को अपनी एक योजना की घोषणा कर सकता है.

किन देशों में कितने समय का 

देशों और क्षेत्रों में भी ऐसी ही तैयारी के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इनमें जर्मनी (10 दिन तक), नॉर्वे (सात दिन), फिनलैंड (72 घंटे), फ्रांस (72 घंटे), यूरोपीय संघ (कम से कम 72 घंटे), स्विट्जरलैंड (लगभग एक सप्ताह का भोजन), आयरलैंड (तीन दिन), स्वीडन (एक सप्ताह), चेकिया (72 घंटे) और लिथुआनिया (72 घंटे) शामिल हैं. नॉर्वे के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि लोगों को खराब मौसम, महामारी, दुर्घटनाओं, तोड़फोड़ और सबसे खराब स्थिति में, युद्ध” जैसी आपातकालीन घटनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए.

आपातकालीन स्थिति के लिए जरूरी सामान का स्टॉक कैसे तैयार करें?

पानी- आपातकालीन स्टॉक तैयार करते समय पानी को सबसे पहली प्राथमिकता देनी चाहिए. ब्रिटेन के दिशा-निर्देशों में सलाह दी गई है कि प्रति व्यक्ति हर दिन तीन लीटर पीने का पानी स्टोर करके रखें. इसके अलावा, खाना पकाने और साफ-सफाई के लिए भी अतिरिक्त पानी का इंतजाम रखें.

भोजन- ऐसा भोजन चुनें जो लंबे समय तक खराब न हो और जिसे रखने के लिए फ्रिज या पकाने की जरूरत न पड़े. उदाहरण के लिए, डिब्बाबंद (canned) मांस, मछली और सब्जियां, सूखे मेवे, नट्स, क्रैकर्स और अन्य रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थ. समय-समय पर इनकी एक्सपायरी डेट चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर सामान बदलते रहें.

बिजली और संचार- पावर बैंक, चार्जिंग केबल, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी और बैटरी से चलने वाला या विंड-अप (घुमाकर चलने वाला) रेडियो जैसे जरूरी उपकरण अपने पास रखें. बिजली कटने या नेटवर्क बाधित होने की स्थिति में, ये चीजें आपको जानकारी पाने और संपर्क बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.

दवाइयां और फर्स्ट एड- डॉक्टर की तरफ से बताई गई दवाइयां, फर्स्ट एड किट, स्टेराइल गॉज (साफ पट्टी), बैंडेज, मेडिकल टेप, थर्मामीटर और जरूरी एंटीसेप्टिक उत्पाद अपने पास रखें. इसमें वे अन्य मेडिकल सामान भी शामिल करें जिनकी घर के सदस्यों को नियमित रूप से ज़रूरत पड़ती है.



Source link

Related Posts

G20 बैठक में ‘फैमिली फोटो’ पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा

अटलांटा में हुई G20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कुछ अलग देखने को मिला, इसकी शुरुआत…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सैन्य टकराव को टालने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला

यूके (ब्रिटेन) सरकार ने भारत समेत सात देशों में रह रहे शरणार्थियों को अपने देश में बसाने के…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

इजरायल में अक्टूबर के संसदीय चुनाव के बाद किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top