• Home
• मनोरंजन समाचार
• 'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
Image

'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी क्या होगी फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं. अब फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने फिल्म की कहानी को लेकर बात की है.

एसएस राजामौली ने ब्राजिल इवेंट में कहा, ‘कभी कभी मैं ऐसा नहीं करता. क्योंकि शब्द फिल्म के स्कोप को पूरी तरह बयां नहीं कर पाते हैं. इसी कारण से मैंने वाराणसी की झलक शेयर की. शब्दों में बताने की बजाय हमने एक वीडियो बनाया और पिछले साल रिलीज किया. ये वीडियो ऑडियंस को वाराणसी की दुनिया की सैर कराता है. उन्हें बिना कुछ बताए ही ये दिखा देता है कि वे फिल्म में क्या एक्सपीरियंस करने वाले हैं.'

क्या है फिल्म की कहानी?
आगे उन्होंने कहा, ‘ये एक ऐसी एडवेंचर फिल्म है जो अलग-अलग दुनिया से होकर गुजरती है. फिल्म अंटार्कटिका, अफ्रीका और वाराणसी से होते हुए, अलग-अलग टाइम जोन में ट्रैवल करती है. फिल्म पौराणिक काल में ट्रैवल करती है. जहां आपको राक्षस, देवता और ऐसी ही अन्य चीजें देखने को मिलती हैं. और सारी चीजें बेटे और पिता के इमोशन और महिला-पुरुष के प्यार से प्रेरित है. उनके बीच का प्यार. इसी तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 1300-1400 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म में महेश बाबू रुद्रा का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक और प्रियंका-महेश के पोस्टर भी रिलीज हो गए हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक को फैंस ने बहुत पसंद किया. इसके अलावा एसएस राजामौली ने पहले बताया था कि ‘वाराणसी’ उनकी 2022 में आई ‘आरआरआर’ से 5-6 गुना फिल्म है. फिल्म का स्केल काफी बड़ा है. लेकिन फिर भी उन्होंने शूटिंग में 40 दिन का समय भी बचाया.

फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.

Source link

Related Posts

‘रामायण’ ने पहले दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

रामायण में रावण के सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़, 24-कैरेट गोल्ड से 4 महीने में हुआ तैयार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सैफ-करीना का जलवा, शिमरी साड़ी में बेबो ने ढाया कहर

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीना कपूर ने साड़ी में पहुंचकर चार-चांद ही लगा दिया. इस दौरान…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म शानदार अंदाज में सिनेमाघरों में आ गई है. दरअसल  नितेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top