• Home
  • खेल समाचार
  • Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Image

Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ


विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं. वह दुनिया के किसी भी कोने में क्रिकेट खेलने जाए, फैंस उन्हें देखने के लिए जरूर पहुंचती है. न सिर्फ मैच में, बल्कि उन्हें अभ्यास पर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया हो, हर जगह ऐसा देखने को मिला है. यही नजारा ऑकलैंड के ईडन पार्क में सोमवार को देखने को मिला, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाना है.

विराट कोहली ने सोमवार को उन सभी फैंस को यादगार मेमोरी दी, जो उन्हें देखने के लिए ईडन पार्क स्टेडियम पहुंचे थे. वह उनके पास पहुंचे तो सभी फैंस बेकाबू हो गए. उन्हें लगा कि कोहली जल्दी ही वापस चले जाएंगे, इसलिए उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए होड़ मच गई. हालांकि कोहली ने वहां काफी देर रुके, और कोशिश की कि सभी फैंस को उनके ऑटोग्राफ मिल जाए.

कोहली अभ्यास करके लौटे थे, थके भी थे लेकिन उन्होंने दरियादिली दिखाई और स्टेडियम के बाहर फैंस के साथ काफी समय बिताया. अच्छी बात ये थी कि कोहली और फैंस के बीच जाली थी, जिससे क्रिकेटर को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. कोहली ने देखा कि कुछ महिलाऐं जाली के नीचे से उन्हें बैट पर ऑटोग्राफ के लिए कह रही हैं, तो उन्होंने नीचे झुककर बैट लिया और फैन की इच्छा पूरी की.

कब-कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क पर बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा. लोकल टाइम पर मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जब भारत में सुबह 7:30 बज रहे होंगे. भारतीय समयनुसार टॉस सुबह 7 बजे होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2027 ऑक्शन में एंट्री पर मोहम्मद आमिर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा



Source link

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! जानें किसे-किसे मिलेगा मौका

न्यूजीलैंड दौरे पर अब टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इससे पहले पांच मैचों की टी20…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

न्यूजीलैंड में कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? यहां एक क्लिक में जानें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 04 नवंबर (बुधवार) से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं, लेकिन अब वह इस टीम के…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top