• Home
  • खेल समाचार
  • Watch: टी20 सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को सौंपी ट्रॉफी, जीत लिया दिल
Image

Watch: टी20 सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को सौंपी ट्रॉफी, जीत लिया दिल


श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली है. भारत ने पहले 3 मैच जीतकर ही सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी, आखिरी के 2 मैच मेजबान न्यूजीलैंड ने जीते. इस सीरीज में नमन धीर का प्रदर्शन कबीले तारीफ रहा, जो फिनिशर की भूमिका में परफेक्ट नजर आए.

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नमन धीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 42 रन बनाए थे, उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 226 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल किया था. दूसरी मैच में भी उन्होंने 17 गेंदों में 31 रन बनाए थे, इसमें भारत ने 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया था. ये दोनों मैच क्लोज थे, और नमन की पारी इम्पैक्टफुल थी.

श्रेयस अय्यर के ‘जेस्चर’ ने जीता दिल

आज हैमिलटन में खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कप्तान श्रेयस अय्यर को ट्रॉफी सौंपी गई, जिसे लेकर वह अपनी टीम के खिलाड़ियों के पास पहुंचे और ट्रॉफी नमन धीर को सौंप दी. इसने सभी का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

न्यूजीलेंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि शुरुआती तीन मैचों से हमें अपनी लय मिल गई थी. फिर अंतिम दो मुकाबलों में हम ऐसी स्थिति में थे जहां हम कुछ प्रयोग करना चाहते थे और खुद को थोड़ा और चुनौती देना चाहते थे. आज इसके लिए सही मौका था, और जाहिर है कि हम उस उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. इससे बहुत कुछ सीखने को मिला.”

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन के लिए फैन से भिड़े अश्विन, कहा- तुम्हारा…ऑब्सेशन



Source link

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी हार झेलनी पड़ी.…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

NZ के खिलाफ 5वें टी20 में हार, किसके सिर फूटा ठीकरा; श्रेयस अय्यर का आया बयान

टीम इंडिया ने रविवार (01 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 गंवा दिया. 191 रनों का पीछा…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान

हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

IND vs NZ 5th T20I: भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात

टीम इंडिया ने रविवार (01 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में हार का सामना किया. मैच…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top