• Home
  • खेल समाचार
  • वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
Image

वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 


श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी हार झेलनी पड़ी. रविवार (01 नवंबर) को हेमिल्टन में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया. वेलिंगटन के तीसरे टी20 में वैभव खेले थे, जिसमें उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 45 रन बनाए थे. इसके बाद लगा कि बाकी के दोनों मैचों में उनकी जगह पक्की हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अच्छी पारी खेलने के बाद भी वैभव को बाहर कर दिया गया. 

वैभव बाहर रहे और पांचवें टी20 में भारत के ओपनर फ्लॉप रहे. इसी तरह आइए जानते हैं कि 5वें टी20 में टीम इंडिया की हार के 3 बड़े कारण क्या रहे. 

1. वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखना

तेज-तर्रार रन बनाने की काबीलियत रखने वाले वैभव सूर्यवंशी मुकाबले में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दे सकते थे, जिससे टोटल 200+ बन सकता था. मुकाबले में भारतीय ओपनर संजू सैमसन (04) और अभिषेक शर्मा (01) फ्लॉप रहे. इस तरह लगातार दूसरे मैच में भी वैभव को नजरअंदाज करना टीम इंडिया को भारी पड़ा. 

2. फ्लॉप ओपनर 

मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट 191 रन बनाए. यहां दोनों ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे थे. अगर दोनों बल्लेबाज रन बनाकर योगदान देते, तो जाहिर तौर पर स्कोर 220 की करीब या उससे ज्यादा भी पहुंच सकता था. इस स्थिति में टीम इंडिया के जीत आसान हो जाती. 

3. खराब गेंदबाजी 

खराब गेंदबाजी सिर्फ 5वें ही टी20 में नहीं, बल्कि पूरी सीरीज में देखने को मिली. बात करें पांचवें मैच की, यहां भारतीय गेंदबाजों के सामने 191 रन थे डिफेंड करने के लिए. यह एक टी20 मैच के लिए कम स्कोर नहीं था. इस टोटल के साथ टीमें आसानी से जीत हासिल कर लेती है, लेकिन भारतीय गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके. अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया. कुल 6 गेंदबाजों ने गेंदबाज की, सिर्फ नितीश रेड्डी (9.50) को छोड़कर सबकी इकॉनमी 10 से ज्यादा की रही. 

 

यह भी पढ़ें: ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; बने नंबर-1



Source link

Related Posts

ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; बने नंबर-1

न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-2 से जीती. शुरुआती तीन मैच भारत…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Watch: टी20 सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को सौंपी ट्रॉफी, जीत लिया दिल

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

NZ के खिलाफ 5वें टी20 में हार, किसके सिर फूटा ठीकरा; श्रेयस अय्यर का आया बयान

टीम इंडिया ने रविवार (01 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 गंवा दिया. 191 रनों का पीछा…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान

हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top