Image

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान


पश्चिम एशिया में ईरान के साथ लगातार संघर्ष और तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी देश को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘अमेरिका ईरान को लेकर बहुत जल्द फैसला करेगा.’

जेरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मरीन वन पर सवार होकर अलास्का के वासिला में अमेरिकी मिडटर्म चुनावों से पहले एक चुनावी रैली में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान एक हारा हुआ (Failed) देश है. उसके पास कोई अर्थव्यवस्था नहीं है, वहां 300 प्रतिशथ महंगाई दर है, उनके पास पैसा नहीं है, वे अपने सैनिकों को वेतन नहीं दे रहे हैं, वे किसी को भी कोई भुगतान नहीं कर रहे हैं.’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को कंट्रोल करता है और यह दावा किया कि इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से बहुत सारा तेल बाहर जा रहा है.

हूती विद्रोहियों को लेकर क्या बोले ट्रंप? 

वहीं, इस दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के बारे में सवाल किया गया, तो ट्रंप ने कहा कि यह संगठन बहुत ही बुरी तरह से पेश आ रहा है. हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि अमेरिकी इस विद्रोही समूह पर हमला करेगा या नहीं.

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा है कि अगर वह तुर्किए से अनुरोध करेंगे तो वह हूतियों के खिलाफ उनके साथ लड़ाई में शामिल हो जाएगा. उन्होंने तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को एक बहुत अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि एर्दोगन वही करेंगे, जो मैं कहूंगा.

मैंने MBS से की बातचीत- ट्रंप

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की है. हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया कि क्या अमेरिका हूतियों के साथ सऊदी अरब के संघर्ष में उसे समर्थन देगा.

जब एक रिपोर्टर ने इसे लेकर ट्रंप से सवाल किया तो ट्रंप ने अलग अंदाज में पूछा, ‘क्या आप सच में यह सोचते हैं कि मैं आपको यह बता सकता हूं?’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताना चाहूंगा, लेकिन मैं आपको यह बताने वाला नहीं हूं.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘शांत और सतर्क रहें..’, सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी



Source link

Related Posts

नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

चीन ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के नाम तय करने को लेकर भारत का…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

‘शांत और सतर्क रहें..’, सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

सऊदी अरब के रहने वाली भारतीयों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें उन्होंने शांत और…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में 11 अक्टूबर 2026 को आपातकाल लगा दिया. इमरान खान की PTI की प्रांतीय…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ईरान से बातचीत की. उन्होंने सोमवार ईरान के एनएसए…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top