• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ‘शांत और सतर्क रहें..’, सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
Image

‘शांत और सतर्क रहें..’, सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी


सऊदी अरब के रहने वाली भारतीयों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें उन्होंने शांत और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा है कि फिलहाल मौजूदा हालात को देखते, हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहें. 

एडवायजरी में कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए, सऊदी अरब में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शांत और सतर्क रहें, हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी निर्देशों का पालन करें.

इसके अलावा कहा गया है कि वे चल रही घटनाओं से संबंधित किसी भी वीडियो या खबर को न फैलाएं और न ही दोबारा पोस्ट करें. रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास (कांसुलेट) तथा VFS के माध्यम से उनकी आउटसोर्स की गई पासपोर्ट/अटेस्टेशन सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.

जान गंवाने वाले भारतीय का किया अंतिम संस्कार

दूतावास ने बताया कि जान गंवाने वाले एक भारतीय मोहम्मद यूसुफ अली का अंतिम संस्कार उनके परिवार के इच्छा के मुताबिक 12 अक्टूबर को रियाद में कर दिया गया है. राजदूत और दूतावास के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. इसके अलावा घायल हुए लोगों के बारे में बताया कि 4 नागरिक अभी भी आईसीयू में हैं. चार लोगों का सामान्य वार्ड में इलाज चल रहा है. वहीं, 3 लोगों को छुट्टी दे दी गई है. दूतावास के अधिकारी उन अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं, जहां घायल भारतीय नागरिकों का इलाज चल रहा है. उनके परिवार के सदस्य लगातार संपर्क में हैं. हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. ए

हवाई उड़ानों को लेकर क्या कहा गया है? 

दूतावास की मानें तो जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कामकाज की घोषणा की है. दम्मम, जेद्दा और मदीना जैसे अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें जारी हैं. लेकिन उनमें रुकावटें आ रही हैं. उपलब्ध जानकारी की मानें तो भारतीय एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ान सर्विस रोक दी हैं. 

दूतावास ने आगे बताया कि 13 अक्टूबर को 13.45 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए और वहां से आने जाने वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवाएं 17 अक्टूबर 2026 तक रोक दी गई हैं. 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर ने 17 अक्टूबर 2026 तक रियाद और जेद्दा के लिए और वहां से उड़ाने सेवाएं रोक दी है. 



Source link

Related Posts

‘तुम आतंकवादी…’, बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

बांग्लादेश के पूर्व अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित जॉन एफ…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

चीन ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के नाम तय करने को लेकर भारत का…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में 11 अक्टूबर 2026 को आपातकाल लगा दिया. इमरान खान की PTI की प्रांतीय…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ लगातार संघर्ष और तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top