• Home
  • ताजा खबरें
  • UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
Image

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!


अलीगढ़ के विधानसभा इगलास में 2027 का चुनाव दिलचस्प होने वाला है. जबकि राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के 1 दर्जन से ज्यादा नेता इस सीट पर लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं. इनमें अरविंद पाल धनगर, संतोष दिवाकर, प्रीति धनगर, सुलेखा चौधरी, प्रीति धनगर, सुमन दिवाकर, वीरपाल दिवाकर सहित अन्य का नाम शामिल है. यह सभी विधानसभा इगलास से अपनी किस्मत आजमाने के लिए जमीनी पटल पर मेहनत करते नजर आरहे है.

हालांकि सियासी पंडितों का मानना है कि यह भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकती है. इसके पीछे की वजह है कि बीजेपी अपनी 1 लोकसभा में आरएलडी को दो सीट नहीं दे सकती. यही कारण है लोकसभा हाथरस में इगलास विधानसभा आती है, जबकि सादाबाद आरएलडी का गढ़ है. ये दोनों विधानसभा हाथरस लोकसभा में आते है, यही कारण है इगलास सीट पर भाजपा अपना कैंडिडेट ही उतारेगी. यही वजह है कि ये सीट आरएलडी के हाथ से निकल सकती है.

‘UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप

राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर इग्लास विधायकी लड़ाने की मांग

इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों का इस सीट पर  जमावड़ा लगता हुआ नजर आ रहा है. दो बार के विधायक राजकुमार सहयोगी तीसरी बार इगलास विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाना चाहते है. वहीं जनता की मांग है, विधानसभा खैर के विधायक व राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर को इगलास से विधायकी का चुनाव लड़ाया जाए.

इसके पीछे की वजह स्व0 सांसद राजवीर दिलेर है जो कि विधानसभा इगलास से विधायक रह चुके हैं. साथ ही लोकसभा हाथरस के सांसद भी रह चुके हैं. इनके परिवार से विधानसभा इगलास का जुड़ाव ज्यादा है. यही कारण है लोग इस विधानसभा से सुरेंद्र दिलेर को चुनाव में उतरवाना चाहते है, जबकि फैसला हाईकमान के हाथ मे है.

बीजेपी में इगलास सीट के लिए दर्जनों उम्मीदवार

वहीं विधानसभा इगलास में भाजपा के टिकट के लिए अबतक अन्य लोगों मे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरुण फौजी भी विधानसभा इगलास से टिकट मांग रहे हैं. इनके अलावा भी करीब एक दर्जन दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. हालांकि, पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय होना बाकी है.

2022 में रालोद और सपा में था गठबंधन

आपको बता दें कि साल 2022 राजकुमार सहयोगी भाजपा को 127209 वोट मिले व आरएलडी को 68046  वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे. सुशील कुमार बसपा को 37980 व प्रीति धनगर कांग्रेस को 7797 वोट मिले थे. समाजवादी पार्टी कि अगर बात कही जाए तो विधानसभा इगलास में 2022 के चुनाव के दौरान आरएलडी और समाजवादी पार्टी का गठबंधन था, जिसके चलते समाजवादी पार्टी आरएलडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी.

रालोद या बीजेपी की होगी एक तरफा जीत?

अब आंकड़े कुछ और नजर आ रहे हैं मौजूदा समय की अगर बात की जाए 2027 के चुनाव में आरएलडी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन है. दोनों पार्टियों में से एक पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा. कोई भी पार्टी चुनाव लड़ती है तो निश्चित तौर पर जीत एक तरफा होगी. उसकी पीछे की वजह है आरएलडी का यहां गढ़ रह चुका है, मौजूदा समय में भाजपा की लहर चल रही है.

लंबे समय से इगलास से नहीं जीत पाई सपा

अगर बात समाजवादी पार्टी की कही जाए तो समाजवादी पार्टी यहां से लंबे अर्से से जीत हासिल नहीं कर पाई है. बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी और आरएलडी का गठबंधन होने के बावजूद भी समाजवादी पार्टी को यहां हार का मुंह देखना पड़ा था. अगर बात 2027 के चुनाव की कही जाए तो समाजवादी पार्टी से अभी तक इतने नाम विधानसभा इगलास के लिए निकलकर सामने नहीं आए हैं जितने नाम आरएलडी और भारतीय जनता पार्टी के लिए निकलकर सामने आ रहे हैं.

तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी

वहीं अगर बसपा की अगर बात कही जाए तो बहुजन समाज पार्टी का जो कोर वोट बैंक था वह अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिमटता हुआ नजर आ रहा है. जिसके चलते बसपा अब तीसरे नंबर पर ही सिमट कर रह जाती है. आने वाले समय में समाजवादी पार्टी क्या अपना रंग दिखा पाएगी या फिर नही यह तो आने वाला वक्त बताएगा.

सुरेंद्र दिलेर बने प्रत्याशी तो एकतरफा होगी जीत!

फिलहाल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को लगातार इस विधानसभा से हार का मुंह देखना पड़ रहा है. मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगने वालों की लंबी कतार नजर आ रही है. हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुरेंद्र दिलेर अगर यहां से प्रत्याशी होते हैं तो विधानसभा इगलास से एक तरफा वोटिंग होगी.

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि



Source link

Related Posts

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार

बिहार की 2100 बेटियों के लिए सम्राट सरकार ने अच्छी खबर दी है. रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- ‘नाम ही काफी है’

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में रविवार को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य मुंबई…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- ‘अगर मेरे बेटे को…’

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके दिल्ली पुलिस पर भड़क गए. उन्होंने कहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश

योगी सरकार आगामी दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top