Image

UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. बालेन शाह ने अपने भाषण में भारत का भी शुक्रिया अदा किया है. उनका यूएनजीए में ये पहला भाषण था मगर इसे देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था. लोग उनके भाषण के दौरान जमकर तालियां बजा रहे थे.  बालेन ने इस दौरान भगवान शिव को भी याद किया.

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के एक महीने बाद बालेन का ये भाषण है. जिसमें 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 

सिर्फ नेपाल की निजी मुसीबत नहीं है
उन्होंने कहा, हमने एक ऐसी दुनिया बनाई है जहां युद्ध के लिए लॉजिस्टिक की सप्लाई समय पर होती है लेकिन खाने-पीने की चीजों का सिस्टम टूटा हुआ है. ये सिर्फ नेपाल की निजी मुसीबत नहीं है. बांग्लादेश से पूछिए, भूटान से पूछिए, भारत से पूछिए, मालदीव से पूछिए, पाकिस्तान से पूछिए, श्रीलंका से पूछिए.

भगवान शिव को किया याद
यूएन में अपना भाषण खत्म करने से पहले बालेन शाह ने भगवान शिव को याद किया. उन्होंने कहा, भगवान पशुपतिनाथ समस्त विश्व का कल्याण करें. ये संसार भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए शांति और करुणा के मार्ग पर आगे बढ़े. बालेन शाह के भाषण के बाद वहां बैठे लोगों ने उनके लिए जमकर तालियां बजाईं.

भारत को कहा शुक्रिया
बालेन शाह ने अपने भाषण में बाढ़ के दौरान मदद करने के लिए भारत को धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा,  मैं भीषण बाढ़ के बाद हमारी मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों के प्रति नेपाल की तरफ से आभार व्यक्त करना चाहता हूं. हमारे करीबी पड़ोसी देश, भारत और चीन ने तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई. दूसरे दोस्त देशों, संयुक्त राष्ट्र निकाय, मानवीय संस्थाओं, परोपकारी संगठनों और दुनियाभर के लोगों ने नेपाल का साथ दिया. उन सभी के प्रति, मैं नेपाल की कृतज्ञ जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त करता हूं.’

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह



Source link

Related Posts

एलन मस्क, टिम कुक और सैम ऑल्टमैन बने शी जिनपिंग के डिनर पार्टनर, पूरी गेस्ट लिस्ट

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं. गुरुवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

तुर्किए में भूकंप से हड़कंप! 5.4 तीव्रता के झटके हुए महसूस

तुर्किए में गुरुवार (24 सितंबर 2026)मको भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्वी तुर्किए…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के स्कूल को उड़ाया, काबुल बोला- जवाब जरूर मिलेगा

पाकिस्तान ने 72 घंटे बाद अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर तड़के सुबह साढ़े चार बजे एक साथ एयरस्ट्राइक…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top