• Home
  • खेल समाचार
  • जोस बटलर ने रचा इतिहास, 10 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बनें
Image

जोस बटलर ने रचा इतिहास, 10 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बनें


श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया. लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे में जोस बटलर ने सिर्फ 49 गेंद में 69 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के आए. इस दौरान बटलर ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए. वह इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मिलाकर यानी सीमित ओवरों में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

जोस बटलर के नाम 204 वनडे मैचों में 39.16 की बैटिंग औसत के साथ 5678 रन हैं. वहीं 163 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बटलर ने 34.79 की बैटिंग औसत से 4384 रन बनाए हैं. दोनों फॉर्मेट में मिलाकर बटलर के 10 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

वनडे में इंग्लैंड के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बटलर 

वनडे क्रिकेट में जोस बटलर इंग्लैंड के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में जो रूट पहले नंबर पर हैं. उनके नाम 194 मैचों में 50.87 की शानदार औसत के साथ 7885 रन हैं. दूसरे पर पूर्व कप्तान और खिलाड़ी इयोन मोर्गन हैं, जिनके नाम 6957 रन हैं. तीसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके नाम 5678 रन हैं. 

16 रन से दूसरा वनडे हारा इंग्लैंड 

जोस बटलर की तूफानी पारी भी इंग्लैंड को दूसरे वनडे में जीत नहीं दिला सकी. श्रीलंका ने इस मुकाबले में पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड को एक समय 37 ओवर में 4 विकेट पर 251 रन बना लिए थे. ऐसा लग रहा था इंग्लिश टीम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में बाजी पलट दी, और इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली. इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 305 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. 

यह भी पढ़ें- 

एशियन गेम्स में भारत ने अबतक जीते 19 मेडल, जानें किस खेल में किसने दिलाया पदक



Source link

Related Posts

‘इनको 17 साल नहीं लगते’, भारत के टी20 वर्ल्ड पर जीतने गौतम गंभीर का तंज

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों को गौतम गंभीर ने अपने अंदाज में जवाब दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एक मैच का 4 करोड़ 80 लाख… टीम इंडिया की चांदी; BCCI को मिला तगड़ा स्पॉन्सर

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सर की जानकारी सामने आई है. क्रिकबज…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल का इंटरनेशनल डेब्यू, पहले मैच में फुस्स

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट इवेंट का पहला मुकाबला जापान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. पिछली…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Asian Games 2026: 16 साल का इंतजार खत्म! भारत की बेटी सीमा कुमारी ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने गुरुवार (24 सितंबर) को 16 साल का सूखा खत्म करते हुए भारत को…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top