Image

The Ramayana इवेंट में मीडिया की नाराजगी, रणबीर कपूर ने मांगी माफी


नितेश तिवारी की ‘The Ramayana’ दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले 26 सितंबर को मुंबई में अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर Mr.BEAST को बुलाकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी.

इवेंट में रणबीर कपूर ने रखी रामायण की बात

इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे ने मिस्टर बीस्ट को बताया कि किस तरह रामायण सिर्फ भारत की एक कहानी नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अनमोल हिस्सा है.

MR. BEAST ने भी रामायण में अपनी दिलचस्पी दिखाई और साथ ही ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया. हालांकि, इसके बावजूद मीडिया की नाराजगी कम नहीं हुई.

दरअसल, मीडिया को दोपहर 1 से 1:30 बजे का समय दिया गया था, लेकिन इवेंट शाम करीब साढ़े चार बजे तक शुरू भी नहीं हुआ. इस बात को लेकर कई मीडिया कर्मियों ने सवाल उठाए. जब तक  MR.BEAST इवेंट में पहुंचे, तब तक कई पत्रकार उठकर वहां से जा चुके थे और जो लोग रुके भी थे, उनका MR.BEAST से मिलने का उत्साह काफी हद तक खत्म हो चुका था.

दरअसल, मिस्टर बीस्ट की फ्लाइट बेंगलुरु से आ रही थी, लेकिन टेक ऑफ में दिक्कतें आईं या फिर उन्हें मुंबई में लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई, इस बारे में पीआर की तरफ से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.

 

Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

रणबीर ने मीडिया से मांगी माफी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब रणबीर कपूर ने इस बात को नोटिस किया, तो उन्होंने खास तौर पर मीडिया से माफी मांगी. उन्होंने माना कि जिस तरह कलाकारों के समय की अहमियत होती है, उसी तरह पत्रकारों के समय का भी सम्मान किया जाना जरूरी है.

खैर, इस घटना के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए हैं और विवाद अब भी जारी है. कई लोगों ने ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने  से *बॉयकॉट* करने की भी मांग की है. हालांकि, इस पूरे मामले का फिल्म ‘The Ramayana’पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना होगा.

‘दृश्यम’ के इंस्पेक्टर गायतोंडे को नहीं भूले अजय देवगन, 11 साल बाद पहचाना, कमलेश सावंत ने सुनाया किस्सा





Source link

Related Posts

लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू

भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर की आवाज से शायद ही कोई अनजान हो. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड?

अजय देवगन एक बार फिर से स्क्रीन पर विजय सालगावंकर बनकर आने वाले हैं. विजय सालगांकर फिर की…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’, नानी के लिए राघव जुयाल का भावुक पोस्ट

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में अभिनेता राघव जुयाल ने विक्रम मलिक (विक्रम ‘छोटा’ मलिक) नाम…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज, राम-सीता और लक्ष्मण के रूप में दिखे रणबीर-साई और रवि

‘रामायण’’ 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top