• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Punjab Free Coaching Scheme: पंजाब सरकार का युवाओं को तोहफा, UPSC और PCS की तैयारी होगी फ्री
Image

Punjab Free Coaching Scheme: पंजाब सरकार का युवाओं को तोहफा, UPSC और PCS की तैयारी होगी फ्री


Punjab Free Coaching Scheme: पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने यूपीएससी और पीसीएस परीक्षा के लिए 1000 चुने गए कॉलेज छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की घोषणा की है. पंजाब शिक्षा क्रांति पहल के तहत शुरू की जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर बैकग्राउंड वाले प्रतिभाशाली छात्रों के रास्ते की आर्थिक परेशानियों को खत्म करना है. 

इतने छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग 

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में लागू की जा रही इस योजना में कुल सीटों का बड़ा हिस्सा सरकारी कॉलेज के छात्रों के लिए आरक्षित रखा गया है. इसमें 1000 में से 750 सीटें सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए होगी. वहीं शेष 250 सीटें प्राइवेट कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पहल का ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब का कोई भी युवा पैसों की कमी या दूर दराज के इलाको में रहने के कारण अपने सिविल सेवा में जाने के सपने को छोड़ने पर मजबूर नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए उनके साथ खड़ी है. 

लाइव क्लासेस से लेकर इंटरव्यू तक मिलेगी सुविधा 

इस ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम के तहत छात्रों को बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों जैसी सभी शैक्षणिक सुविधाएं और मार्गदर्शन ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से एक्सपर्ट की ओर से लाइव इंटरैक्टिव सेशन और रिकॉर्डेड क्लासेस होगी. वहीं स्टडी मैटेरियल और प्रैक्टिस के लिए टेस्ट सीरीज छात्रों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा आंसर राइटिंग प्रैक्टिस और टीचर्स की ओर से स्टूडेंट का मूल्यांकन किया जाएगा. छात्रों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए मेंटरशिप और डाउट सॉल्यूशन सत्र भी आयोजित कराए जाएंगे. इसके अलावा मुख्य परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए इंटरव्यू चरण की पूरी तैयारी कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें-UP Doctors News: सरकारी डॉक्टर कर सकेंगे सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई, UP सरकार ने तय की शर्तें

देश के दूसरे राज्यों में भी चल रही है ऐसी योजनाएं 

पंजाब के अलावा देश के कई दूसरे राज्य भी सिविल सेवा की तैयारी के लिए अलग अपनी योजनाएं चला रहे हैं. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना चलाई जा रही है, जिसमें छात्रों को निशुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग कराई जा रही है. वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना चलाई जा रही है. इसके अलावा उड़ीसा में यूपीएससी फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग सेवा चलाई जा रही है, जबकि दिल्ली में जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना चल रही है. वहीं बिहार में प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर्स चल रहे हैं. इसके अलावा तेलंगाना में माइनॉरिटी स्टडी सर्किल चल रहे हैं और महाराष्ट्र में बार्टी, टीआरटीआई, सारथी और अमृत के तहत ट्रेनिंग कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें-RIMS NEET PG Seats: रिम्स में बढ़ीं NEET PG की 36 नई सीटें, अब 212 सीटों पर मिलेगा एडमिशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP Doctors News: सरकारी डॉक्टर कर सकेंगे सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई, UP सरकार ने तय की शर्तें

UP Doctors News: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

RIMS NEET PG Seats: रिम्स में बढ़ीं NEET PG की 36 नई सीटें, अब 212 सीटों पर मिलेगा एडमिशन 

RIMS NEET PG Seats: झारखंड के चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

School Bullying Signs: स्कूलों में बुलिंग और साइबर बुलिंग कैसे पहचानें, किन सिग्नल से मदद मांगते हैं बच्चे?

School Bullying Signs: आज के डिजिटल दौर में बच्चों की दुनिया जितनी खुली नजर आती है, उतनी ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

UPSC Mains Result: IAS-IPS बनने की दौड़ में आगे बढ़े 2526 उम्मीदवार, मेन्स का रिजल्ट जारी

UPSC Mains ResultI: यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 (CSE Mains 2026) का रिजल्ट घोषित कर दिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top