• Home
  • खेल समाचार
  • IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
Image

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट


IPL 2027 मिनी ऑक्शन पास आ रहा है, जो दिसंबर महीने में करवाया जाएगा. सभी 10 टीमों को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने के लिए कहा गया है. दरअसल ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी. अगले सीजन से पहले अब तक 4 खिलाड़ी ट्रेड हो चुके हैं, जिनमें ऋषभ पंत और टी नटराजन ने बहुत कम रकम लेकर भी दूसरी टीम को जॉइन कर लिया है.

आईपीएल की ट्रेड विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है. फिर ऑक्शन के एक सप्ताह बाद विंडो दोबारा खुल जाती है, जो सीजन शुरू होने से लगभग एक महीने पहले तक खुली रहती है. हार्दिक पांड्या से लेकर अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सैम कर्रन के ट्रेड की अफवाहें सामने आई हैं. मगर अब तक सिर्फ 2 ही सफल ट्रेड देखने को मिले हैं, जिनके तहत 4 खिलाड़ियों की टीम बदल गई है.

ऋषभ पंत-कुलदीप यादव का ट्रेड

ऋषभ पंत 2 साल लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट आए हैं. उनके बदले लखनऊ टीम ने कुलदीप यादव को अपनी टीम में बुलाया है. एक तरफ पंत ने अपनी सैलरी 27 करोड़ रुपये से घटा कर 15 करोड़ करते हुए दिल्ली में वापसी की है. जबकि कुलदीप को DC में 13.25 करोड़ रुपये मिल रहे थे, वहीं LSG से उन्हें 13.50 करोड़ रुपये मिलेंगे.

टी नटराजन-जीशान अंसारी का ट्रेड

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन 2 साल बाद सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी कर रहे होंगे. उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल किया है. ध्यान रहे कि चाइनामैन गेंदब्याज कुलदीप अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं हैं. टी नटराजन ने 10.75 करोड़ रुपये की सैलरी से नीचे आकर 5 करोड़ में SRH को जॉइन किया है. वहीं अंसारी को पिछले सीजन की तरह 40 लाख रुपये ही मिलेंगे.

अब तक इन्हीं 4 खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है. दोनों ट्रेड डील में दिल्ली कैपिटल्स शामिल रही है, जिसने कुल 15.40 करोड़ रुपये खर्च करके ऋषभ पंत और जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें:

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल



Source link

Related Posts

अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?

अर्शदीप सिंह हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में चोटिल हो गए थे. भारत को आखिरी ओवर में…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

क्रिकेट में कई बड़े खिलाड़ी आए और उन्होंने अपने खेल से खूब नाम कमाया, लेकिन सचिन तेंदुलकर की…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

जोस बटलर के काफी समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने की संभावना है, उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग की…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 30 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है. इसके आलावा…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top