• Home
  • खेल समाचार
  • IPL 2027: इन 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, देखें संभावित रिटेंशन लिस्ट
Image

IPL 2027: इन 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, देखें संभावित रिटेंशन लिस्ट


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल में लगातार 2 साल से चैंपियन बन रही है. शुरूआती 17 साल तक खिताब से दूर रही आरसीबी ने 2025 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती. उस सीजन से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था, जिसमें फ्रेंचाइजी ने लगभग पूरी टीम बदली थी. हालांकि आईपीएल 2027 के लिए होने वाला ऑक्शन मिनी ऑक्शन है, जिससे पहले फ्रेंचाइजी जितने चाहे खिलड़ियों को रिटेन कर सकती है. यहां हम आरसीबी की संभावित रिटेंशन लिस्ट की बात कर रहे हैं, जिसमें ये भी शामिल हो जाएगा कि टीम किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला और लगातार दूसरा खिताब जिताया, उन्हें बाहर करने या कप्तानी से हटाने का कोई सवाल ही नहीं है. विराट कोहली साफ कर चुके हैं कि वह आरसीबी के आलावा किसी और टीम के लिए नहीं खेलेंगे. फ्रेंचाइजी लगातार 2 साल से चैंपियन बन रही है, ऐसे में विनिंग टीम के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं होंगे की उम्मीद है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हमारी रिटेंशन लिस्ट में 17 प्लेयर्स हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी अपने साथ ही रखना चाहेगी. विदेशी प्लेयर्स के रूप में फिल साल्ट, जैकब बेथल, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड हैं. इनके आलावा टीम क्रुणाल पांड्या को भी किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी, जिन्होंने दोनों सीजन टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

भुवनेश्वर कुमार ने भी दोनों सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके दम पर उन्होंने 4 साल बाद नेशनल टीम में जगह पाई. 36 वर्षीय भुवी ने 2026 में खेले 16 आईपीएल मैचों में 28 विकेट लिए थे. 2025 में खेले मैचों में उन्होंने 17 विकेट लिए थे.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2025 मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. 2026 में आरसीबी ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा. आरसीबी के लिए उन्होंने 6 पारियों में 209 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी नहीं की. आरसीबी उन्हें रिलीज कर सकती है. 

RCB की संभावित रिटेंशन लिस्ट

  • विराट कोहली
  • भुवनेश्‍वर कुमार
  • फिल साल्ट
  • देवदत्त पडिक्कल
  • रजत पाटीदार (कप्तान)
  • जेकब बेथेल
  • जैकब डफी
  • जितेश शर्मा
  • जोश हेज़लवुड
  • क्रुणाल पंड्या
  • जॉर्डन कॉक्स
  • रसिख सलाम
  • सुयश शर्मा
  • स्वप्निल सिंह
  • टिम डेविड
  • विहान मल्होत्रा
  • कनिष्क चौहान

RCB इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

  • वेंकटेश अय्यर
  • रोमारियो शेफर्ड
  • मंगेश यादव
  • नुवान तुषारा
  • अभिनंदन सिंह
  • यश दयाल
  • रिचर्ड ग्लीसन
  • सात्विक देसवाल
  • विक्की ओस्तवाल

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने पकड़ी फैन की चालाकी, ऑटोग्राफ देने से किया मना; वीडियो वायरल



Source link

Related Posts

16 छक्के, 303 रन… वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने U19 एशिया कप में लगाया रनों का अंबार

अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत खिताब से एक कदम दूर है, आज हुए सेमीफाइनल में टीम इंडिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

रोहित-गायकवाड़ करेंगे ओपन, सिराज की वापसी…चौथे ODI में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में होने वाले चौथे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

विराट कोहली ने पकड़ी फैन की चालाकी, ऑटोग्राफ देने से किया मना; वीडियो वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा वनडे शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

31 साल में डेब्यू, पहली पारी में लिए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाज ने रचा इतिहास

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में साकिब खान ने इतिहास रचा.…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top