• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा
Image

मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा


हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पति और फिल्म प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने 12 नवंबर को मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

मौसमी चटर्जी के निधन की खबर की पुष्टि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने IANS से बातचीत में की है. वो मशहूर गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे. 

कौन थे जयंत मुखर्जी?

जयंत मुखर्जी को उनके परिवार और करीबी लोग प्यार से ‘बाबू’ कहकर बुलाते थे. वो फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए थे. उनके काम में ‘मजाक’ (1975) और ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1979) जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 1992 में आए टीवी सीरियल ‘तलाश’ से भी जुड़कर काम किया था. 

15 साल की उम्र में हुई थी मौसमी चटर्जी की शादी

मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की शादी को पांच दशक से ज्यादा का समय हो चुका था. मौसमी ने बहुत कम उम्र में जयंत से शादी कर ली थी. इस साल एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनकी सगाई तय हुई थी, तब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थीं. इसके कुछ समय बाद ही दोनों की शादी हो गई थी. शादी के बाद दोनों मुंबई आ गए, जहां मौसमी ने अपने फिल्मी करियर को आगे बढ़ाया.

बेटी को भी खो चुकी हैं मौसमी चटर्जी

मौसमी और जयंत की दो बेटियां मेघा मुखर्जी और पायल मुखर्जी थीं. उनकी बड़ी बेटी पायल का दिसंबर 2019 में 45 साल की उम्र में निधन हो गया था. वो जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं और लंबे समय तक कोमा में रही थीं. उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. बेटी के निधन के बाद अब जयंत मुखर्जी के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 

ऐसा रहा मौसमी चटर्जी का फिल्मी करियर

मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई. वो ‘अनुराग’, ‘नैना’, ‘कच्चे धागे’, ‘बेनाम’, ‘हमशक्ल’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. मौसमी ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया और अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई.



Source link

Related Posts

सुनील शेट्टी ने ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल पर लगाई मुहर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

साल 2002 में रिलीज हुई कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अक्षय…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रही ब्लॉकबस्टर, जानें- कितनी रही फाइनल कमाई?

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में सफर लगभग पूरा हो चुका है और अब यह फिल्म डिजिटल…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

‘फिल्म का असली हीरो टेक्नीशियन होता है’, जैकी श्रॉफ ने कही दिल छूने वाली बात

एक्टर जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर गांव की कहानी पर बनी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘काली खेती’ थिएटर में…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

‘इंजी वेल्लम’ की रिलीज डेट का ऐलान, पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे विजय सेतुपति और साई पल्लवी

साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम एक बार फिर पर्दे पर रोमांस की कहानी लेकर आ रहे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top