• Home
  • खेल समाचार
  • IND vs PAK Asian Games Final Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल
Image

IND vs PAK Asian Games Final Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल


एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अभिषेक शर्मा ने 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, अंत में तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतक (51) जड़कर भारत के स्कोर को 212 तक पहुंचा. ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 में सबसे बड़ा टोटल बन गया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए हसन नवाज ने अंत तक लड़ाई की, 96 रन बनाए लेकिन पाकिस्तान जीत से 20 रन दूर रह गई.

212 रनों का पीछा करते हुए साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने पाकिस्तानी कप्तान को चौथे ओवर में अपना शिकार बनाकर भारत को पहला विकेट दिलाया. उन्होंने साहिबजादा (10) को आउट किया. इसके बाद आए उस्मान खान को अक्षर पटेल ने आउट किया. पॉवरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर पटेल ने माज को भी पवेलियन भेज दिया. 39 पर 3 विकेट गंवाने से पाकिस्तान दबाव में थी, तब हैं नवाज और सैम अयूब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई.

इस साझेदारी को शिवम दुबे ने 15वें ओवर में तोड़ा, उन्होंने सैम अयूब (29) को आउट किया. इसके बाद हसन नवाज ने गियर बदले, पारी को तेज किया. उन्होंने आखिरी ओवर तक लड़ाई की, 96 रनों की कमाल पारी खेली लेकिन ये पाकिस्तान की जीत के लिए काफी नहीं थी. उन्होंने 51 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौकों की मदद से 96 रन बनाए, वह शिवम दुबे द्वारा डाले गए 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. पाकिस्तान लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई. भारत ने 19 रनों से फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

फाइनल हारने पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा. ब्रॉन्ज़ मेडल श्रीलंका के नाम हुआ, जिन्होंने आज ही बांग्लादेश को हराया था.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल!

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इतिहास में पहली बार है जब भारत ने टी20 में पाक टीम के खिलाफ 200 रन बनाए, इससे पहले हाईएस्ट स्कोर 192 था. ओपनर वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट हुए, अभिषेक शर्मा ने 61 रन बनाए. 28 गेंदों में खेली इस तूफानी पारी में अभिषेक ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए.

संजू सैमसन (2) नहीं चले, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलकर भारत के स्कोर को 200 पार पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए. दुबे ने 15 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाए.

भारत की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम.

भारतीय स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, विपराज निगम.

पकिस्तान स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान (कप्तान), हैदर अली, अब्दुल समद, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, हसन नवाज, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अरफात मिन्हास, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.



Source link

Related Posts

13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास

लुआन ड्री प्रिटोरियस ने मेंस टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है. उन्होंने 188 रनों की पारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

गोल्फर प्रणवी ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने इतिहास रच दिया है. वह…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ

2026 एशियन गेम्स के फाइनल में श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘Baby Celebration’, फिर अभिषेक ने की कुटाई

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट के फाइनल में सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर बेबी सेलिब्रेशन…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top