• Home
  • शिक्षा समाचार
  • IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन
Image

IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन


IIT Kanpur: देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में शुमार आईआईटी कानपुर अब इतिहास रचने जा रहा है. आईआईटी कानपुर देश का ऐसा पहला आईआईटी बनने जा रहा है, जहां इंजीनियरिंग के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई यानी एमबीबीएस और पीएचडी प्रोग्राम की सुविधा भी मिलेगी. संस्थान के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर कैंपस में 450 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अप्रैल 2027 से चालू हो जाएगा. इसके बाद संस्थान में सत्र 2029 से एमबीबीएस और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. 

अप्रैल 2027 से शुरू होगा हॉस्पिटल 

आईआईटी कानपुर के परिसर में गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के तहत बन रहा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल लगभग बनकर तैयार हो चुका है. निदेशक के अनुसार इस वर्ष ज्यादा बारिश और निर्माण कंपनियों के बीच आपसी विवाद के कारण काम में थोड़ी देर हुई, लेकिन अब अप्रैल 2027 में इसका उद्घाटन कर मरीजों के लिए सेवाएं शुरू कर दी जाएगी. अस्पताल के चालू होने से कानपुर सहित आसपास के करीब 10 जिलों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. 

2029 से शुरू होंगे कोर्स 

वहीं आईआईटी कानपुर में क्लीनिकल कोर्स 2029 से शुरू होंगे. लेकिन खास बात यह है कि सत्र 2027 से ही आईआईटी कानपुर में चिकित्सा के नॉन क्लीनिकल क्षेत्र और मेडिकल इंजीनियरिंग से जुड़े एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम शुरू कर दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 

यूपी सरकार के डेटा सेंटर को साइबर सुरक्षा देगा IIT 

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के अलग-अलग विभागों के आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए लखनऊ में एक आधुनिक डेटा सेंटर स्थापित कर रही है. इस सरकारी डेटा सेंटर की साइबर सुरक्षा का जिम्मा आईआईटी कानपुर को सौंपा गया है. प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान ने एक एडवांस साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सिस्टम विकसित किया है, जो किसी भी प्रकार के साइबर हमलों से निपटने में सक्षम है. वहीं स्वदेशी तकनीक के जरिए लखनऊ डेटा सेंटर को सुरक्षा प्रदान की जाएगी. 

नोएडा और लखनऊ में स्थापित होंगे यू हब 

उत्तर प्रदेश में डीपटेक क्षेत्र के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार यू हब स्थापित करने जा रही है. इसके तहत राज्य में दो केंद्र बनाए गए हैं. पहला सेंटर आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में होगा. वहीं दूसरा सेंटर आईआईआईटी लखनऊ में होगा. इन दोनों केंद्रों का उद्घाटन इसी महीने के अंत तक होने की संभावना है. इनका मुख्य उद्देश्य डीपटेक क्षेत्र में काम करने वाले नए स्टार्टअप्स को जरूरी सुविधाएं और इंसेंटिव उपलब्ध कराना है. 

ये भी पढ़ें-Govt Jobs: UGC में निकली 70,000 तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन और कैसे करें अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

RITES Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर आई है. दरअसल…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 की लिस्ट जारी हो गई है. इस बार भारत ने एशिया की यूनिवर्सिटी रैंकिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

UP PET Answer Key 2026: यूपी PET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, गलत जवाबों पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

UP PET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन ने पीईटी 2026 के लिए प्रोविजनल पीईटी आंसर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई

BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 2 नवंबर को टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top