Image

गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत


खेल जगत से बहुत दुखभरी खबर सामने आई है. मंगलवार (03 नवंबर) को स्पेन के टेनेरिफ क्लब के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का गोलकीपर से टकराने के बाद निधन हो गया. यह हादसा स्पेनिश सेकेंड डिविजन के एक मैच के दौरान हुई, जो FC अंडोरा और टेनेरिफ के बीच था. टक्कर भयानक थी, जिसके चलते 30 वर्षीय खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी. 

क्लब की तरफ से घटना को लेकर जारी किए गए बयान में लिखा गया, “गहरे दुख और भारी मन के साथ, और यह विश्वास न कर पाते हुए कि यह सच है, CD टेनेरिफ की ओर से हम सूचित करते हैं कि इस मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे, जीसस डी मिगुएल अलामेडा का दुखद निधन हो गया है.”

आगे लिखा गया, “सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं. ऐसी कोई चीज नहीं है जो इस गहरे दुख की भावना को कम कर सके. हम उनके शोकाकुल परिवार, उनके प्रियजनों और ‘टिनरफेनिस्मो’ (Tinerfeñismo) के उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जो आज इस क्रूर परिणाम पर शोक मना रहे हैं.”

बयान में आगे कहा गया, “हेसुस दे मिगेल का परिवार मिले सभी समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद करता है, और साथ ही दिल से यह अनुरोध करता है कि इस बेहद कठिन समय में उनकी निजता का पूरा सम्मान किया जाए.”

मैच के अंतिम लम्हों में हुई घटना

हेलिओडोरो रोड्रिग्ज लोपेज स्टेडियम में मैच 2-2 की बराबरी पर चल रहा था. मैच अपने अंत की तरफ था, तभी दर्दनाक हादसा हुआ. हालांकि घटना के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया था. 

कार्डियक अरेस्ट बना दिक्कत

स्पेनिश मीडिया के अनुसार, डे मिगुएल को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें पुनर्जीवित (resuscitate) किया गया. अस्पताल में मिगुएल को इंटेंसिव केयर में रखा गया. टेनेरिफ ने बाद में बताया कि डे मिगुएल की न्यूरोलॉजिकल स्थिति ‘और खराब हो गई थी’ और इसके कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो गई.

2025 से थे टेनेरिफ का हिस्सा 

डी मिगुएल ने 2025 में टेनेरिफ का हाथ थामा था. वह कैस्टेलॉन को छोड़कर आए थे. एक सीजन से ज्यादा वक्त तक मिगुएल टेनेरिफ के साथ रहे. उन्होंने टीम को सेकंड डिवीजन में प्रमोट होने में मदद की. 

 

यह भी पढ़ें: 14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास



Source link

Related Posts

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (04 नवंबर) से पांच मैचों की वनडे सीरीज की आगाज हो रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Score: 146 के स्कोर पर गिरा न्यूजीलैंड का 9वां विकेट विकेट, अर्शदीप को मिली सफलता

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

सौरव गांगुली या एमएस धोनी? सचिन तेंदुलकर से जब पूछा गया कि उन्हें किस खिलाड़ी की कप्तानी में…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. पहले वनडे मैच में टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाज और दो…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top