• Home
  • खेल समाचार
  • ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
Image

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना से नंबर वन बल्लेबाज का ताज छिन गया. मंगलवार (27 अक्टूबर) को जारी हुई ताजा महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति दूसरे पायदान पर खिसक गईं. उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ. दक्षिण अफ्रीका लौरा वोल्वार्ड्ट पहले नंबर पर आ गई हैं. अफ्रीकी खिलाड़ी के पास 782 की रेटिंग मौजूद है. मंधाना की रेटिंग 762 है. 

जहां स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है, वहीं पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा पहुंचा है. हरमनप्रीत 2 पायदान की छलांग लगाकर 8वें पायदान पर आ गई हैं. उनके पास 676 की रेटिंग है. प्रतिका रावल ने 7 पायदान की छलांग लगाई और 21 नंबर पर आ गई हैं. प्रतिका की रेटिंग 598 की है. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले वनडे में 106* की शतकीय पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा को भी फायदा हुआ है. वह 4 पायदान की छलांग के साथ 23वें नंबर पर आ गई हैं. दीप्ति के पास 587 की रेटिंग है.

टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय 

बल्लेबाजी रैंकिंग में अगर टॉप-5 पर नजर डाली जाए, तो स्मृति मंधाना इकलौती भारतीय नजर आती हैं. अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट पहले नंबर पर और मंधाना दूसरे नंबर पर हैं. आगे बढ़ते हुए वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज तीसरे, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी चौथे और ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड पांचवें नंबर पर हैं. 

टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं

टॉप-5 तो छोड़ दीजिए, बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 खिलाड़ियों में भी कोई पाकिस्तानी नहीं है. पाकिस्तान की सिदरा अमीन 648 रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं. 

बॉलिंग रैकिंग में भारत की हालत और खस्ता

बैटिंग की रैंकिंग के टॉप-5 में एक भारतीय खिलाड़ी मौजूद है, लेकिन बॉलिंग रैंकिंग में टॉप-5 के अंदर कोई भारतीय नहीं है. यहां पहली भारतीय खिलाड़ी 8वें नंबर पर दीप्ति शर्मा के रूप में दिखाई देती हैं. दीप्ति ने 627 रेटिंग के साथ एक पायदान की छलांग लगाकर 8वां पायदान हासिल किया है. 

वहीं टॉप-5 गेंदबाजों पर नजर डालें, तो ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग पहले, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन दूसरे, ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ले गार्डनर तीसरे, ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट चौथे और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सरदरलैंड पांचवें नंबर पर हैं.

 

यह भी पढ़ें: वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज



Source link

Related Posts

एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

अभिषेक शर्मा का बल्ला इन दिनों रुकने का नाम नहीं ले रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

‘उन्होंने कैसे किया?’, अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने 199 की चेज को एकतरफा बना दिया. वेलिंगटन के…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी तूफानी पारी से क्रिकेट जगत…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top