• Home
  • ताजा खबरें
  • CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
Image

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना


दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए यूपी पुलिस की 300 से ज्यादा महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि जिलों से 25-25 महिला पुलिस कर्मुयों को दिल्ली पुलिस की मदद के लिए भेजा जाए.

इनके साथ एक महिला निरीक्षक या उपनिरीक्षक प्रभारी होंगी, जबकि एक पुरुष निरीक्षक भी दल में शामिल रहेगा. पुलिसकर्मियों को अपने फोटो पहचान पत्र और दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों के साथ दिल्ली पहुंचने को कहा गया है. यह व्यवस्था प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है.

यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान 

चुनाव और SIR में गड़बड़ी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP और कई छात्र संगठनों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी है. दिल्ली में भीड़ न बढ़े इसके लिए दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.

यही नहीं दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की जा रही है, प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रोका जा रहा है. ट्रेन-बस की लगातार चेकिंग की जा रही है. किसी को भी जंतर-मंतर पर जाने की इजाजत नहीं है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

विपक्षी दलों का जारी है आंदोलन 

उधर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन लगातार जारी है. शुक्रवार रात राष्ट्रपति से मुलाक़ात के बाद अब सोमवार को CJI से मिलने की बात कही है. आज भी विपक्षी पार्टी सड़कों पर उतर सकती हैं. जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है.

यह भी पढ़ें: नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन



Source link

Related Posts

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना

दिल्ली में आज शनिवार (10 अक्तूबर) को जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में भारतीय नागरिक सुरक्षा…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह

दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेन और मेट्रो बंद किए जाने को लेकर आम आदमी…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले

मध्य प्रदेश में कटनी जिले के कैमोर में एस्बेस्टस कचरे का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top