• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
Image

नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर


हिंदी सिनेमा के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके फैंस और फिल्म जगत में शोक है. इस बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक कलाकार ने उन्हें अपनी कला के जरिए श्रद्धांजलि दी. कलाकार जुहैब खान ने एक दीवार पर कोयले से नाना पाटेकर की करीब छह फीट ऊंची तस्वीर बनाई. इसके पास उन्होंने ‘अलविदा नाना’ लिखा. जुहैब का कहना है कि एक कलाकार दूसरे कलाकार को अपनी कला के जरिए ही सबसे अच्छी श्रद्धांजलि दे सकता है.

कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर

आईएएनएस से बातचीत में कलाकार जुहैब खान ने कहा, ”नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे, इसलिए मैंने उनके सम्मान में यह तस्वीर तैयार की. मैं अभिनेता को अपनी कला के जरिए श्रद्धांजलि देना चाहता था. इसलिए मैंने दीवार पर कोयले से करीब छह फीट का चित्र बनाया. एक कलाकार होने के नाते मैं समझता हूं कि कला के माध्यम से किसी दूसरे कलाकार के काम और उसके योगदान को याद किया जा सकता है.

जुहैब खान ने नाना पाटेकर के फिल्मी सफर और समाज में उनके योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए. उनके काम ने लोगों को मनोरंजन देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता पैदा करने का काम भी किया. समाज हमेशा उनके इस योगदान के लिए आभारी रहेगा. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.

नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान की अनोखी श्रद्धांजलि, कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर

बता दें कि नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर की सुबह हो गया था. जानकारी के मुताबिक, उन्हें गुरुवार को गोवा में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई थी. पुलिस ने मामले में मेडिको-लीगल प्रक्रिया के तहत अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू की. मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी की गई.

प्राइम वीडियो पर आ रहे ‘चार यार’, रिलीज डेट भी कंफर्म, दिखेगा दोस्ती और क्राइम की ट्विस्ट

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने उन्हें मुखाग्नि दी. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें तीन गन सैल्यूट दिए. अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत फिल्म जगत की कई हस्तियां और अन्य लोग अंतिम विदाई में मौजूद रहे.

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां ने सिखाया मुश्किलों से लड़ना



Source link

Related Posts

नवरात्रि के चौथे दिन येलों कलर में करना है ग्लो, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के खूबसूरत लुक्स से लें टिप्स

मसर्ट येलो कलर के इस सूट में आलिया भट्ट का लुक शानदार है. उनके इस सूट पर हाथों…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर को साल 2023 में लंग कैंसर होने का पता चला था…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

स्पेन में दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं आलिया भट्ट, बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन संग कैफे में बैठकर दिए पोज

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्पेन वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी गर्ल…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top