सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2027 की डेट शीट जारी नहीं की है. जो कैंडिडेट क्लास 10वीं और क्लास 12वीं के बोर्ड एग्जाम देंगे, वह सीबीएसई 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब बोर्ड जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर सकता है. यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षाएं जल्दी शुरू हो सकती है. कुछ रिपोर्ट के अनुसार इस बार क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी 2027 में हो सकती है. यह परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. वहीं बोर्ड की ओर से डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा की तारीखें, समय, विषय कोड और विषयों के नाम जैसी जरूरी जानकारी शामिल होगी. डेट शीट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

















