• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Box Office: बुधवार को भी ‘दृश्यम 3’ का चला जादू, ‘द वन’ से ‘द पैराडाइज’ का निकला दम , जानें- ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन
Image

Box Office: बुधवार को भी ‘दृश्यम 3’ का चला जादू, ‘द वन’ से ‘द पैराडाइज’ का निकला दम , जानें- ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन


सिनेमाघरों में इन दिनों क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ को खूब दर्शक मिल रह हैं. इसी के साथ ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. वहीं ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ के साथ ही ‘हनुमान अंश’ का खेल अजय देवगन की फिल्म के आने से पूरी तरह बिगड़ गया है. ऐसे में जानते हैं बुधवार, 7 अक्टूबर को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

दृश्यम 3 ने बुधवार को कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 19.50 करोड़ की कमाई की थी.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 15.50 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 232.50 करोड़ रुपये हो गई है.

 द वन ने दूसरे बुधवार कितना कमाया?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ की दूसरे मंडे को हालत पतली नजर आई थी और ये 95 लाख ही कमा पाई थी. हालांकि दूसरे मंगलवार इसके कलेक्शन में फिर तेजी देखी गई और इसने 1.20 करोड़ कमाए. लेकिन दूसरे बुधवार इसकी कमाई में फिर मंदी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 0.80 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 65.05 करोड़ रुपये हो गई है.

द पैराडाइज ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
नानी की द पैराडाइज की कमाई में दूसरे मंगलवार मंदी देखी गई थी. ये बस 93 लाख रुपये कमा पाई थी. वहीं दूसरे बुधवार इसके कलेक्शन में फिर तेजी देखी जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 0.94 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 118.07 करोड़ रुपये हो गई है.

 हनुमान अंश ने नौवें बुधवार कितना किया कलेक्शन?
नौंवे हफ्ते में हनुमान अंश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. बता दें कि नौंवे मंडे को तो ये 75 लाख रुपये ही कमा पाई थी. हालांकि 9वें मंगलवार इस पर फिर बजरंग बली की कृपा हुई और इसने 1 करोड़ कमाए. लेकिन 9वें बुधवार फिर इसकी कमाई में गिरावट देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 62वें दिन यानी नौंवे बुधवार को 0.80 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 62 दिनों की कुल नेट कमाई अब 327.28 करोड़ रुपये हो गई है.

 

  



Source link

Related Posts

‘भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर’, नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. 75 साल की…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

‘जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं’, गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर भले दुनिया छोड़कर चले गए लेकिन उनका काम लोगों के दिलों में बसा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

13 साल की उम्र में फिल्मों के पोस्टर रंगे, 35 रुपये महीना कमाया: गरीबी से सुपरस्टार बनने की नाना की अनकही कहानी

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में गोवा में इस दुनिया को…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

‘बड़े स्टार्स पर उन्हें चिल्लाते देखा है…’, संजय लीला भंसाली के रवैये पर बोले रजा मुराद

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रजा मुराद अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वो एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top