• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली…’, फलाहारी महाराज के बयान से हलचल
Image

‘अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली…’, फलाहारी महाराज के बयान से हलचल


प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत मामले के बाद से फलाहारी महाराज और अपने बयानों की वजह से चर्चा में आ गए हैं. श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज द्वारा विराट कोहली पर लगाए गए आरोपों के बाद से यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे. इसके बाद खुद विराट कोहली की टीम ने इन दावों को झूठा बताया था और स्पष्ट रूप से कहा था कि विराट और अनुष्का पूरी श्रद्धाभाव से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं. इस बीच फलाहारी बाबा ने एक और बड़ा बयान दिया है.

दरअसल, फलाहारी महाराज का अब तीसरा वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह प्रेमानंद महाराज से प्रार्थना करते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि अगर प्रेमानंद महाराज कह देंगे कि विराट कोहली ने पहली बार रुपये नहीं लिए तो उनके चरणों में बैठकर माफी मांगेंगे. उनके इस वीडियो के बाद से घमासान मच गया है. 

विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

‘प्रेमानंद महाराज कभी झूठ नहीं बोलते’

फलाहारी महाराज का कहना है कि महाराज प्रेमानंद कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं. फलाहारी बाबा खुद भी कठोर तपस्या में हैं. जब तक कृष्ण जन्मभूमि मंदिर आजाद नहीं होगा, तब तक उन्होंने भोजन त्याग दिया है. इस बीच विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा कि कोहली अब प्रेमानंद महाराज के भक्त बन गए हैं. वह आश्रम में साधुओं की सेवा करते हैं, लेकिन वह पहली बार पैसे लेकर आए थे.

प्रेमानंद महाराज को लेकर फलाहारी बाबा के दावों पर विराट कोहली का पहला बयान, क्या कहा?



Source link

Related Posts

बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी

बिहार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने योजना एवं…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लाइक्स और…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

‘डर-डर कर किया काम, फिर…’ सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन हो गया. उनके निधन की खबर के बाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top