Ayush Admission 2026: बिहार के आयुष मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी होम्योपैथिक और यूनानी प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए नीट पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद ने तकनीकी कारणों और छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार आयुष मेडिकल कॉलेज में राउंड 3 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है.
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस संबंध में बोर्ड की तरफ से 1 नवंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके तहत काउंसलिंग की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है.
3 नवंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद की ओर से जारी नए और संशोधित शेड्यूल के अनुसार राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुली हुई है. उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 को रात 10 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए फॉर्म सबमिट करने और आवेदन का पेमेंट करने के लिए अंतिम तारीख भी 3 नवंबर को रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है. इस समय सीमा के अंदर उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकते हैं.
पहले आवेदन करने वालों के लिए कंसेंट जरूरी
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने यूजीएमएसी 2026 के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें भी राउंड 3 काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए अपनी सहमति दर्ज करानी होगी. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंतिम तिथि भी 3 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है. अगर सहमति के दौरान कोई फीस देय होती है, तो उसका पेमेंट भी इसी अवधि के अंदर करना अनिवार्य होगा.
4 नवंबर को जारी होगा रैंक कार्ड
काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रैंक कार्ड 4 नवंबर को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा. रैंक कार्ड आने के बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्सेज का चयन कर सकेंगे. चॉइस फिलिंग, इसमें बदलाव और चॉइस लॉक करने की अंतिम तारीख भी 4 नवंबर की रात 11:59 बजे तक है.
सीट अलॉटमेंट की तारीख
राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा. जिन छात्रों को सीट आवंटित होगी, वह 7 नवंबर से 11 नवंबर 2026 के बीच अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
राउंड 3 में चयनित उम्मीदवारों को 9 नवंबर से 11 नवंबर के बीच अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
एक नजर में देखें पूरा शेड्यूल
काउंसलिंग प्रक्रिया निर्धारित तारीख
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 3 नवंबर (रात 10 बजे)
आवेदन फॉर्म जमा और फी पेमेंट 3 नवंबर (रात 11:59 बजे)
पहले से रजिस्टर्ड केंडिडेट्स का कंसेंट 3 नवंबर (रात 11:59 बजे)
रैंक कार्ड जारी 4 नवंबर (शाम 4 बजे)
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 4 नवंबर (रात 11:59 बजे)
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 नवंबर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन 9 से 11 नवंबर
ये भी पढ़ें-UP में PET परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 24 लाख युवाओं ने दी परीक्षा; दिखा योगी मॉडल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI















