• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘AIMIM-आसपा के गठबंधन से अन्य पार्टियों का हो जाएगा सफाया’, नगीना सांसद के नेता का बड़ा दावा
Image

‘AIMIM-आसपा के गठबंधन से अन्य पार्टियों का हो जाएगा सफाया’, नगीना सांसद के नेता का बड़ा दावा


उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया इतहादुल मुस्लमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने एक नए गठबंधन का ऐलान किया है. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के यूपी में चुनाव में गठबंधन के ऐलान से सियासी हलचल तेज हो गई है. इस गठबंधन पर आजाद समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजा भैया ने प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

आजाद समाज पार्टी के नेता राजा भैया ने एआईएमआईएम और आसपा के गठबंधन के ऐलान पर कहा, “यह गठबंधन जमीनी पटल पर जैसे ही उतरेगा तो अन्य पार्टियों का सफाया हो जाएगा.” उन्होंने कहा, “जैसे ही गठबंधन की खबर में विपक्षियों के कानों तक पहुंची तो उनके द्वारा इस गठबंधन को अवैध बताया है, लेकिन जमीन पटल पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अपने ही पदाधिकारी को आगे नहीं बढ़ाते हैं.

‘PM मोदी घबराए हुए हैं’, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अजय राय

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

चंद्रशेखर आजाद के नेता ने कहा कि, दोनों ही दलों (एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे देश के लोगों से वादा किया है कि उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा हमारे बिना तय नहीं हो सकती है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में अपने परिवार के लोग नहीं रुकते हैं और वे लोग पार्टी के गठबंधन को गलत बता रहे हैं.

‘कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपनी पार्टी के नेताओं को नहीं बढ़ाते आगे’

उन्होंने कहा कि जमीन पटल पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अपने ही पदाधिकारी को आगे नहीं बढ़ाते हैं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी की मदद करते हुए उन्हें राज्यसभा भेजते हैं. ऐसे लोगों को आईना दिखाने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने नया गठबंधन बनाया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ यह गठबंधन बेबाकी के साथ चुनाव लड़ेगा.

‘अन्य पार्टियों के लिए खुला है तीसरे मोर्चे का रास्ता’

राजा भैया ने कहा कि अलग-अलग पार्टी के दलों को बुलाने के लिए दोनों ही पार्टी ने रास्ता खोल रखा है, कोई पार्टी आकर तीसरे मोर्चे में सम्मिलित हो सकती है, लेकिन कुछ लोग इस तीसरे मोर्चे पर निशाना साध रहे है.

UP चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर मिलाएंगे हाथ! मुस्लिम-दलित समीकरण से सपा को मिलेगी चुनौती?



Source link

Related Posts

यूपी BJP में बगावत के सुर! CM योगी के करीबी नेता अखिलेश की साइकिल पर होंगे सवार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती पर इस बार फिर सियासी संग्राम छिड़ने वाला है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘PM मोदी घबराए हुए हैं’, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अजय राय

कांग्रेस नेता अजय राय ने पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के फोन…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Exclusive: दिल्ली में दमघोंटू हवा ने बढ़ाई मास्क और दवाओं की मांग, N95-N99 की बिक्री में 4 गुना उछाल

दिल्ली की हवा में घुलता प्रदूषण अब लोगों की जेब पर भी असर डालने लगा है. दमघोंटू हवा…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच…’, छगन भुजबल का NCP विलय पर बड़ा खुलासा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विलय की चर्चाओं के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top