लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट में क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया गया. पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों की मौजूदगी में पुतले को तीन अलग-अलग तरीकों से नीचे गिराकर घटना को समझने की कोशिश की गई. अब सभी की नजरें फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है.
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट में पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया. फ्लैट और बालकनी में पुतले को तीन अलग-अलग तरीकों से नीचे गिराया गया. पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि शिवा शर्मा की मौत हत्या, आत्महत्या या हादसे के कारण हुई. मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश जेल में बंद हैं. अब पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.
‘PM मोदी घबराए हुए हैं’, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अजय राय
शिवा शर्मा मौत मामले में अब तक क्या क्या हुआ?
9 अक्टूबर: अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत.
10 अक्टूबर: मां रंजना शर्मा की शिकायत पर श्रद्धा, रश्मि, दानिश, आदिल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
13 अक्टूबर: तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित.
15 अक्टूबर: श्रद्धा के वीडियो सामने आए, जिसमें उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताया.
17 अक्टूबर: तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी.
18 अक्टूबर: इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये की गई.
20 अक्टूबर: लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने नागपुर से श्रद्धा, रश्मि और दानिश को गिरफ्तार किया.
21 अक्टूबर: नामजद आरोपी आदिल भी गिरफ्तार.
22 अक्टूबर: आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया.
31 अक्टूबर: तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ाई गई.
क्राइम सीन रीक्रिएशन और फॉरेंसिक जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
फिलहाल लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत रहस्य अभी नहीं सुलझाया जा रहा है. क्राइम सीन रीक्रिएशन और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी. अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट इस मामले में हत्या, आत्महत्या या हादसे की किस थ्योरी को मजबूत करती है.
यूपी BJP में बगावत के सुर! CM योगी के करीबी नेता अखिलेश की साइकिल पर होंगे सवार














