• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ईठा’ के लिए श्रद्धा ने 25 दिनों तक 8 किलो के घुंघरू पहनकर की थी रिहर्सल, पैरों में सूजन आने के बाद भी नहीं थमी एक्ट्रेस
Image

‘ईठा’ के लिए श्रद्धा ने 25 दिनों तक 8 किलो के घुंघरू पहनकर की थी रिहर्सल, पैरों में सूजन आने के बाद भी नहीं थमी एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म में वो तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं.

हाल ही में पुणे में फिल्म के गाने ‘जी जी रे जी’ के लॉन्च इवेंट के दौरान डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि घंटों रिहर्सल करने के बाद श्रद्धा के पैरों में सूजन आ जाती थी, लेकिन इसके बावजूद वो लगातार शूटिंग करती रहती थीं.

‘ईठा’ के लिए श्रद्धा कपूर ने की कड़ी मेहनत
इवेंट  में मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि इस गाने के लिए मुंबई के मड आइलैंड में एक बड़ा सेट तैयार किया गया था. गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है. लक्ष्मण ने कहा, ‘श्रद्धा हर गाने के लिए 25 दिनों तक रिहर्सल करती थीं. वह आठ घंटे तक दोनों पैरों में 4-4 किलो के घुंघरू पहनकर रिहर्सल करती थीं. इससे उनके पैरों में सूजन आ जाती थी. उन्होंने तमाशा और लावणी की बारीकियों को समझने और इस कला को सीखने के लिए खुद को पूरी तरह इसमें डुबो दिया था. गाने की शूटिंग का पहला दिन अच्छा रहा, लेकिन दूसरे दिन श्रद्धा की मसल्स में चोट लग गई, जिसके बाद हमें शूटिंग रोकनी पड़ी.’

लक्ष्मण उतेकर ने आगे कहा, ‘शूटिंग रुकने से मुझे ज्यादा दुख नहीं हुआ, लेकिन श्रद्धा को इस वजह से रोते हुए देखकर बहुत बुरा लगा. वो जल्द से जल्द सेट पर लौटना चाहती थीं. एक महीने के अंदर वो अपनी चोट से ठीक हो गईं.’ डायरेक्टर ने फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री में उनके अलावा कोई और इस किरदार को इतनी अच्छी तरह नहीं निभा सकता था.’

 ‘ईठा’ के बारे में

  • बता दें, ‘ईठा’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं.
  • ये फिल्म महाराष्ट्र के पारंपरिक तमाशा और लावणी नृत्य पर आधारित है और विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है.
  • श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी नजर आएंगे.
  • दिनेश विजान और करिश्मा शर्मा के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनी ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
  • बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ से होगा. 





Source link

Related Posts

‘सीता के रोल के लिए वो फिट नहीं बैठतीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी की कास्टिंग पर तनिषा मुखर्जी ने उठाया सवाल

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ थिएटर्स में दर्शकों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से क्लैश पर ‘ईठा’ के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं. ये 2026 की…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Video: ‘रामायण’ में लक्ष्मण बनने के लिए रवि दुबे ने दिया था ऐसा ऑडिशन, 15-20 दिन तक नहीं मिला कोई जवाब

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ के बिक गए 1.13 लाख टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन

इमरान हाशमी की हाल ही में आवारापन 2 आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top