Image

UAE में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 13 की मौत, भारतीय में शामिल


संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उत्तरी क्षेत्र के रास अल खैमाह शहर में मंगलवार(24 नवंबर 2026) को एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर होने से 13 लोगों की जान चली गई. दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने बताया कि इस हादसे में मारे गए 13 लोगों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. 

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, मारे गए भारतीयों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन भारतीय मिशन ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवारों से संपर्क किया है और हर संभव मदद देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 

भारतीय दूतावास ने जताया दुख

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘X’ (ट्विटर) पर लिखा, “रास अल खैमाह में हुए इस दुखद सड़क हादसे से गहरा दुख पहुंचा है, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई.” मिशन ने कहा कि वे और जानकारी जुटा रहे हैं. साथ ही, मदद की जरूरत पड़ने पर संपर्क करने के लिए 24 घंटे चलने वाला एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर – 800-46342 जारी किया गया है. 

बस में 41 लोग थे सवार

UAE के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा मंगलवार को रास अल खैमाह की अल वतन रोड पर एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुआ. मंत्रालय ने शुरुआत में मरने वालों की संख्या 11 बताई थी, लेकिन बाद में स्थानीय मीडिया ने पुष्टि की कि अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 13 हो गई है. इस हादसे में 14 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. 

UAE के अखबार ‘खलीज टाइम्स’ के अनुसार, यात्री बस में 41 लोग सवार थे. बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जो किसी तकनीकी खराबी के कारण वहां खड़ा था. इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की राष्ट्रीयता के आधार पर कोई पूरी सूची जारी नहीं की है और न ही यह बताया है कि मरने वालों में ठीक कितने भारतीय नागरिक हैं. 



Source link

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप फिर फोड़ने वाले हैं ‘टैरिफ बम’? क्या भारत-चीन पर भी होगा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

रियाद में हूतियों का बड़ा हमला, फाइनेंशियल सेंटर में टावर को बनाया निशाना, 2 भारतीय समेत 11 घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है. रियाद में फाइनेंशियल सेंटर के…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

US खुफिया एजेंसियों के ओपन-सोर्स सिस्टम को हैकरों ने बनाया निशाना, मचा बवाल

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के साइबर नेटवर्क में सेंध लगने का मामला सामने आया है. US अधिकारियों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

जेनसन हुआंग ने ट्रंप को कहा- थैंक्यू, एनवीडिया के कर्मचारियों से माफी मांगते हुए क्या कुछ बोले?

चीन के लिए जासूसी के आरोपों से जुड़ी महिला के साथ संबंध और कंपनी की एक कर्मचारी के…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top