• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • जेनसन हुआंग ने ट्रंप को कहा- थैंक्यू, एनवीडिया के कर्मचारियों से माफी मांगते हुए क्या कुछ बोले?
Image

जेनसन हुआंग ने ट्रंप को कहा- थैंक्यू, एनवीडिया के कर्मचारियों से माफी मांगते हुए क्या कुछ बोले?


चीन के लिए जासूसी के आरोपों से जुड़ी महिला के साथ संबंध और कंपनी की एक कर्मचारी के साथ अफेयर के खुलासे के बाद Nvidia के CEO पद से इस्तीफा देने वाले जेनसन हुआंग की वापसी हो गई है. दोबारा कंपनी की कमान संभालने के एक दिन बाद मंगलवार को उन्होंने कर्मचारियों के सामने अपनी गलतियां स्वीकार कीं और पूरे स्टाफ से माफी मांगी.

करीब एक घंटे चली इस बैठक की शुरुआत गंभीर माहौल में हुई, लेकिन बाद में यह कंपनी के भीतर असंतोष और शिकायतों को सामने रखने का मंच बन गई. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी धन्यवाद ज्ञापित किया. ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद ही जेनसेन हुआंग सोमवार को फिर से CEO के पद पर लौटे. 

बोले- मुझसे कुछ बहुत बड़ी गलतियां हुईं

कर्मचारियों के साथ अपनी पहली सामूहिक बैठक में हुआंग ने स्वीकार किया कि उन्होंने कंपनी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा, ”मुझसे कुछ बहुत बड़ी गलतियां हुई हैं. मैं लोरी के प्रति वफादार नहीं रहा. मैंने अपनी पत्नी को चोट पहुंचाई, अपने बच्चों को दुख दिया और निश्चित रूप से आप सभी को भी आहत किया.”

रोज 90 मिनट ले रहे थे थेरेपी
हुआंग ने बताया कि वह रोजाना 90 मिनट थेरेपी ले रहे हैं. उन्होंने माना कि कंपनी के आचार संहिता का उल्लंघन करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि आचार संहिता के कुछ नियम खुद उन्होंने तैयार किए थे, इसके बावजूद वह उनका पालन नहीं कर सके.

उन्होंने स्वीकार किया कि उनके व्यवहार के कारण कंपनी के निदेशक मंडल को उनके भविष्य को लेकर विचार करना पड़ा. इसी घटनाक्रम के बाद उन्हें इस महीने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वापसी किसी “टेक ब्रो” (tech bro) वाली छवि या इस सोच के कारण नहीं हुई है कि वे कानून से ऊपर हैं और न ही यह केवल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव का नतीजा है.

दो हफ्ते तक संकट में रही चिप कंपनी
हुआंग की वापसी के साथ Nvidia में पिछले दो सप्ताह से चल रहा संकट फिलहाल थमता नजर आ रहा है. उनके इस्तीफे की खबर ने दुनिया की प्रमुख चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia को मुश्किल में डाल दिया था. इसका असर टेक शेयरों पर भी पड़ा और बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. इस घटनाक्रम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग की तेजी को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने कंपनी के एक ग्राहक और चीन की नागरिक एलिस हुआंग के साथ संबंध बनाए थे. अमेरिकी सरकारी अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला था कि एलिस चीन की खुफिया एजेंसियों को सूचनाएं दे रही थीं. इसके अलावा हुआंग का कंपनी में सीधे उनके अधीन काम करने वाली एक कर्मचारी के साथ भी संबंध था.

इन खुलासों के बाद कंपनी की आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया. Nvidia के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था.

वॉल स्ट्रीट ने किया स्वागत, लेकिन सवाल बरकरार
हुआंग की दोबारा नियुक्ति का वॉल स्ट्रीट ने स्वागत किया है, लेकिन उनके आचरण को लेकर सवाल अभी भी बने हुए हैं. कंपनी में वापसी के बावजूद उन्हें आने वाले दिनों में अमेरिकी संसद की कई सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है.

अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाली इन सुनवाइयों में हुआंग की गवाही की उम्मीद है. इनके काफी विवादित रहने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में Nvidia की कमान दोबारा संभालने के बाद भी हुआंग के सामने अपनी छवि और कंपनी के भीतर भरोसा बहाल करने की चुनौती बनी हुई है.

यह भी पढ़िएः कोलंबिया में सुपरमार्केट में 25 लोगों को बनाया बंधक, मांगी 20 लाख डॉलर की फिरौती



Source link

Related Posts

Explained: बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों की सैलरी में 36% की बढ़ोतरी, भारत के लिए क्या है बड़ा सबक?

कई दिनों तक सड़कें जाम रहीं, फैक्ट्रियां बंद हुईं और पुलिस के साथ झड़पें हुईं. आखिरकार बांग्लादेश सरकार…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Trump Tariff: मेक इन इंडिया से अमेरिका को क्यों लग रहा डर? जानें टैरिफ की धमकी के पीछे क्या है रणनीति

भारत को दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश अब अमेरिका के निशाने पर है. मेक इन…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Explained: शेख हसीना अगर बांग्लादेश लौटना चाहें, तो क्या भारत एक्सट्रैडाइट करेगा? कहां उलझी डोर

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की घोषणा की है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

शेख हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में हाई अलर्ट, 108 अर्धसैनिक टुकड़ियां तैनात

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगले महीने स्वदेश वापसी को लेकर देश में तनाव बढ़ गया…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top