• Home
  • ताजा खबरें
  • झारखंड: पुलिस अधिकारी ही निकला अफीम तस्कर, फिल्मी स्टाइल में दबोचा गया
Image

झारखंड: पुलिस अधिकारी ही निकला अफीम तस्कर, फिल्मी स्टाइल में दबोचा गया


झारखंड के चाईबासा जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस अधिकारी ही कई सालों से अफीम की तस्करी में शामिल पाया गया. इस अधिकारी को पुलिस ने जाल बिछाकर एक किली अफीम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चक्रधरपुर के एसडीपीओ आईपीएस डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना मिल रही थी कि विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर नियुक्त कुंवर सिंह गागराई बीते कई वर्षों से अफीम की खेती कर रहा है जिसकी भनक किसी को नहीं लग पा रही थी.

पकड़ने के लिए बनाई स्पेशल टीम

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही इसकी सूचना उन्हें प्राप्त हुई उन्होंने पुलिस अधीक्षक आईपीएस अमित रेनू के द्वारा गठित एक विशेष टीम के साथ पूरे मामले की जांच अपनी निगरानी में शुरू की, इस दरमियान पुलिस के मध्य का व्यक्ति होने के कारण वह कई बार बच निकल रहा था लेकिन इस बार उसका सामना एक विशेष टीम से हुआ था. जहां बताया गया है कि बीते 23 नवंबर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से अवैध अफीम लेकर सोनुआ बाजार की ओर जा रहे हैं. 

चेकिंग के दौरान पकड़ा

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर ने एक छापामारी दल का गठन किया गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक एनडीपीएस अधिकारी के कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए छापामारी दल द्वारा सोनुआ बाजार से पनसुआ डैम जाने वाले मुख्य सड़क में बांजीकुसुम मोड़ के पास वाहन की चेकिंग लगाई गई एवं निगरानी की गई. 

इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति कुंवर सिंह गागराई एवं रेला होरो उर्फ रेला कच्छप को रोका गया. जहां शुरुआत में आरोपी ने पुलिसिया हनक और जान पहचान का हवाला देने की कोशिश की. लेकिन तेज तर्रार पुलिस टीम के सामने उसकी एक न चली.

1 किलो से ज्यादा अफीम बरामद

तलाशी के क्रम में उसके बैग से 1 किलो से ज्यादा वजन की अफीम बरामद की गई है. इसके तुरंत बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि मौके पर ही दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. इन्होंने बताया कि बीते करीब तीन से चार वर्षो से वे लोग अवैध अफीम की खेती एवं खरीद बिक्री करते आए हैं.

ये बड़े नेटवर्क का हिस्सा

इसकी कमाई से उनका जीवन चलता है. वहीं यह अभी सूचना मिली है कि यह अवैध अफीम के कारोबार में सम्मिलित एक बहुत बड़े नेटवर्क का हिस्सा है. जिसका माफिया खुद स्पेशल पुलिस ऑफिसर कुंवर सिंह गागराई है. दोनों अभियुक्तों को विधिवत की गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह: दो बच्चों की मां पर आया युवक का दिल, गांव वालों ने कराई शादी



Source link

Related Posts

AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को महिला आयोग का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान को महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है. अख्तरुल ईमान…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

शरद पवार जन्मदिन पर राजनीति से लेंगे संन्यास? CM फडणवीस ने दिया ऐसा जवाब

शरद पवार आगामी 12 दिसंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

सीट शेयरिंग पर सपा सांसद बोले, ‘यूपी की जनता चाहती है कि हम कांग्रेस से…’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘CM के दबाव में चुनाव आयोग बढ़ाने जा रहा 3 करोड़ वोट’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की भूमिका…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top