• Home
  • ताजा खबरें
  • हिमाचल बीजेपी की कोर कमेटी का गठन, जेपी नड्डा से जयराम ठाकुर तक 12 नेताओं को जगह
Image

हिमाचल बीजेपी की कोर कमेटी का गठन, जेपी नड्डा से जयराम ठाकुर तक 12 नेताओं को जगह


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

प्रदेश कोर कमेटी में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल है. 

इन लोगों का भी कमेटी में नाम

विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को शामिल किया गया है.

इसके अतिरिक्त बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य एवं दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.

हिमाचल बीजेपी ने दी यह जानकारी

हिमाचल बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म पर 12 सदस्यों की लिस्ट शेयर की. पोस्ट में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक मजबूती तथा अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा घोषित 12 सदस्यीय कोर कमेटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है. पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा अहम कदम उठाया गया है. इसको लेकर पार्टी अब हर प्रदेश में और खासकर आगामी चुनाव वाले राज्यों में तैयारियों में जुटी हुई है.

हिमाचल प्रदेश: मंडी में पोते के बाल काटने पर भड़के दादा, बहू के खिलाफ FIR दर्ज



Source link

Related Posts

सीट शेयरिंग पर सपा सांसद बोले, ‘यूपी की जनता चाहती है कि हम कांग्रेस से…’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘CM के दबाव में चुनाव आयोग बढ़ाने जा रहा 3 करोड़ वोट’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की भूमिका…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

मेरठ में पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा, 10 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है. कोतवाली पुलिस और…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

सपा ने जारी की पहली लिस्ट, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top