• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ‘3 नहीं उससे लंबी है लिस्ट’, Nvidia के CEO के पद पर वापसी से पहले जेन्सेन हुआंग ने खोले डार्क सीक्रेट
Image

‘3 नहीं उससे लंबी है लिस्ट’, Nvidia के CEO के पद पर वापसी से पहले जेन्सेन हुआंग ने खोले डार्क सीक्रेट


अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी से पहले बोर्ड के सामने उनके निजी रिश्तों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने कंपनी के निदेशक मंडल के साथ कई घंटों तक चली बैठक में उन सभी महिलाओं के साथ अपने संबंधों की जानकारी दी, जिनके साथ उनके अफेयर की चर्चा थी. इनमें वे रिश्ते भी शामिल थे, जिनका पहले सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं हुआ था. बैठक के दौरान हुआंग अपने व्यवहार को लेकर पछतावा जताते नजर आए.

रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग के साथ हुई बातचीत में बोर्ड ने ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया. इन चर्चाओं के बाद निदेशक मंडल ने माना कि कंपनी के सह-संस्थापक हुआंग को दोबारा सीईओ की जिम्मेदारी सौंपना ही सबसे बेहतर विकल्प है. इस बातचीत की जानकारी रखने वाले लोगों ने अमेरिकी अखबार को यह जानकारी दी.

दो अफेयर्स के बाद तीसरी महिला से भी जुड़ा था नाम

जेनसन हुआंग ने इससे पहले सीईओ का पद छोड़ दिया था. उनके दो विवाहेतर संबंधों की खबरें सामने आई थीं. इनमें पहला संबंध Nvidia की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल से बताया गया था. पॉवेल सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती थीं. वहीं, दूसरा संबंध चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग से जोड़ा गया था. अमेरिकी अधिकारियों को संदेह था कि एलिस हुआंग चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रही थीं.

इसके अलावा, बाद में हुआंग का नाम एक तीसरी अज्ञात महिला के साथ भी जुड़ा था. बताया गया था कि वह भी Nvidia की कर्मचारी थीं. अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 63 वर्षीय जेनसन हुआंग के इन तीन महिलाओं के अलावा भी कई अन्य महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध थे. हुआंग की पत्नी का नाम लॉरी हुआंग है.

चीन की जासूसी को लेकर Nvidia में आंतरिक जांच जारी

इस पूरे मामले के बीच Nvidia में एक अलग आंतरिक जांच भी चल रही है. कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों की निगरानी में यह जांच की जा रही है कि क्या जेनसन हुआंग चीन की ओर से चलाए गए किसी जासूसी अभियान का निशाना बने थे. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने Nvidia के बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि कंपनी के सह-संस्थापक को दोबारा सीईओ बनाने से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है.

अमेरिकी सांसदों के सामने भी पेश होंगे हुआंग

विवादों में घिरे जेनसन हुआंग को अब अमेरिकी सांसदों के सवालों का भी सामना करना होगा. उन्हें एक दिसंबर को प्रतिनिधि सभा की तीन समितियों के सामने बंद कमरे में होने वाली सुनवाई में अपना पक्ष रखना होगा. इसके बाद तीन दिसंबर को वह सीनेट की एक समिति के सामने भी गवाही देंगे. इस सुनवाई का सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं, कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने Nvidia के चिप निर्यात और शेयरधारकों को दी गई जानकारी के खुलासे से जुड़े मामलों की जांच शुरू कर दी है.



Source link

Related Posts

Video: Nvidia में वापसी करते ही मालामाल जेन्सेन हुआंग, क्या बोले? हुआ जोरदार स्वागत

एनवीडिया में जेन्सेन हुआंग की वापसी हो गई है. इस धमाकेदार वापसी से उनकी जिंदगी अचानक से बदल…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Explained: परस्तू अहमदी को क्यों मिली 74 कोड़े की सजा, ईरान में महिलाओं की आजादी पर इतना नियंत्रण क्यों?

एक बार फिर ईरान अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा लगाने और कलाकारों की आवाज दबाने को लेकर चर्चा…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत-चीन में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC)…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Explained: इजरायल में नई सियासी दोस्ती? नेतन्याहू और आइजेनकोट की बातचीत से क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण?

इजरायल की राजनीति में एक बार फिर सत्ता के नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top