• Home
  • खेल समाचार
  • वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज दोहरा शतक, भारत ने 14.2 ओवर में चेज किए 250; UAE को चटाई धूल
Image

वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज दोहरा शतक, भारत ने 14.2 ओवर में चेज किए 250; UAE को चटाई धूल


वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 7 चौके और 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी खेलकर इंडिया-ए को जीत दिलाई. यूएई के खिलाफ मैच में भारत ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड कायम किए. उन्होंने 52 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया. यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक रहा. उन्होंने 28 गेंद शतक पूरा किया था. यह भी लिस्ट-ए का सबसे तेज शतक था. 

दोहा में खेले गए मैच में UAE ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. टीम के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. लेकिन उनका शतक पूरी तरह से बेकार चला गया. इस पारी में भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

चेज में टीम इंडिया का कमाल 

चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 15 ओवर से पहले ही मैच समाप्त कर दिया. भारत ने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बनाकर जीत हासिल की. ओपनिंग पर उतरे 15 साल के वैभव ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया. उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. फिर 28 गेंद में शतक और 52 गेंद में दोहरा शतक जड़ा. 

वैभव के साथ ओपनिंग पर आए अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे. वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 68 (21 गेंद) रन की साझेदारी की. तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे प्रभसिमरन सिंह (03) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद रिंकू सिंह और वैभव ने तीसरे विकेट के लिए 137 (43 गेंद) रनों की साझेदारी की. वैभव 204 रन बनाकर आउट हो गए. पांचवें विकेट के लिए रिंकू और कुमार कुशाग्र ने 09 (9 गेंद) रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.

 

यह भी पढ़ें: 28 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज सेंचुरी का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी ने हिलाई रिकॉर्ड बुक, 52 गेंद में दोहरा शतक; सबसे तेज सेंचुरी भी जड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक, सबसे तेज दोहरा शतक और कई रिकॉर्ड बनाकर रिकॉर्ड बुक हिला दी.…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

2 मैच का उतारा गुस्सा, वैभव ने प्लान बनाकर ठोके 204 रन; खुद खोला बड़ा राज

वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए के लिए 204 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. मंगलवार (24 नवंबर) को 2026 राइजिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

इंग्लैंड की बड़ी जीत, 13.1 में 188 रन बनाकर जीता मैच; ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को क्वींसलैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

बेन स्टोक्स के लिए IPL ने बदला नियम, 2027 ऑक्शन के लिए बांग्लादेश के भी 12 खिलाड़ी 

बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल ने नियम बदल लिया है. नए नियम के मुताबिक, कोई खिलाड़ी खुद को…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top