• Home
  • खेल समाचार
  • PAK से हार का जिम्मेदार कौन? तिलक वर्मा ने खोला राज, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा
Image

PAK से हार का जिम्मेदार कौन? तिलक वर्मा ने खोला राज, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा


इन दिनों खेले जा रहे 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बीते रविवार (22 नवंबर) इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच दोहा में मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान ने 48 रन से मैच जीता. पहले बैटिंग करने के बाद पाकिस्तान 49.2 ओवर में 313 रन पर ऑलआउट हुई. चेज में टीम इंडिया 49.1 ओवर में सिर्फ 265 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि टीम से कहां गलती हुई. 

तिलक ने कहा कि उनके लिए सबसे अच्छा मैच जीतना होता है. अगर वह गेम नहीं जीतते हैं, तो उनके लिए सबसे अच्छा नहीं होता है. इसके अलावा तिलक ने शाहबाज अहमद के जल्दी आउट होने पर भी बात की. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने हार का जिम्मेदारी किसे ठहराया.

बैटिंग पर क्या बोले तिलक वर्मा?

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में तिलक वर्मा ने कहा, “अभिषेक ने जिस तरह से शुरुआत और बीच में शाहबाज ने मेरा साथ दिया, वह बहुत जरूरी था. लेकिन बदकिस्मती से, जब हम तेजी से रन बनाना चाहते थे, तब शाहबाज आउट हो गए. अगर वह दो ओवर और टिक जाते, तो मैं शायद मैच खत्म कर सकता था.”

पिच पर क्या बोले तिलक वर्मा?

तिलक ने आगे बात करते हुए कहा, “दूसरे हाफ में शरुआती दस ओवरों में गेंद थोड़ी स्विंग हो रही थी. इसका क्रेडिट उन दो तेज गेंदबाजो को जाता है जिन्होंने बहुत अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की. लेकिन साथ ही, बीच में हमने लगातार विकेट गंवा दिए, नहीं तो हम 47वें या 48वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर सकते थे.”

अपनी बैटिंग पर क्या बोले?

तिलक ने कहा, “मेरे लिए सबसे अच्छी बात मैच जीतना है. अगर मैं मैच नहीं जीत पाता, तो वह मेरे लिए सबसे अच्छा नहीं होता. लेकिन मैं हमेशा मैच को जितना हो सके उतना आगे तक ले जाना चाहता हूं. आज भी मेरी यही कोशिश थी. अगर कोई और बल्लेबाज मेरा साथ देता, तो मैं मैच खत्म कर सकता था. लेकिन यह मेरा काम है. अगर आप टीम के कप्तान हैं, तो आपको वह बोझ और जिम्मेदारी उठानी चाहिए. तो हां, सच कहूं तो मुझे ऐसा करना पसंद है. आखिरकार, भगवान की कृपा है कि उन्होंने मुझे इतने रन बनाने का मौका दिया.”

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने तोड़ा मैक्कुलम का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में लिखा नया इतिहास



Source link

Related Posts

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अंपायर को घेरा, एशिया कप में ‘डेड बॉल’ को लेकर भयंकर बवाल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार, 22 नवंबर को इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला गया. तिलक…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

पाकिस्तान के नाम से अभिषेक शर्मा में जाग उठता है तूफान, रिकॉर्ड जीत लेगा दिल 

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेली. बीते रविवार…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Watch: स्कूल ‘बंक’ करके भारत-न्यूजीलैंड का टेस्ट देखने पहुंचे बच्चे, कैमरा देख छिपाया मुंह

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेल जा रहा है. मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Watch: पाकिस्तान प्लेयर्स की नापाक करतूत, हर्षित राणा के साथ की ये हरकत; देखें वीडियो

रविवार को भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी घटिया हरकत करने पर उतर आए. राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top