• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘बाईपण भारी देवा’ से लेकर ‘सैराट’ तक, ओटीटी पर देखें ये 5 मराठी फिल्में
Image

‘बाईपण भारी देवा’ से लेकर ‘सैराट’ तक, ओटीटी पर देखें ये 5 मराठी फिल्में


2026 में ‘राजा शिवाजी’, ‘देऊळ बंद 2’ जैसी कई मराठी फिल्मों ने धमाका किया. मराठी फिल्मों को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. आज हम आपको 5 ऐसी मराठी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

‘बाईपण भारी देवा’

इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म 30 जून 2023 में रिलीज हुई. इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 17 मिनट है. फिल्म में 6 बहनों की कहानी दिखाई गई, जो एक डांस कॉम्प्टिशन में हिस्सा लेती हैं. फिल्म की कहानी इमोशन्स से भरपूर है. इस फिल्म को भी फैंस बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया.

‘सैराट’

ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म को आप जी 5 पर देख सकते हैं. फिल्म का जॉनर रोमांस-ड्रामा है. फिल्म को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया. फिल्म में नागराज मंजुले, रिंकू राजगुरु, आकाश थोसर, सूरज पंवर जैसे स्टार्स नजर आए. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाका कर दिया था. इस फिल्म का हिंदी में रीमेक भी बना. रीमेक का नाम ‘धड़क’ था. फिल्म में ईशान कट्टर और जाह्नवी कपूर नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- ‘ओम’-‘रामायण’ के बीच में इस साउथ फिल्म ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़

‘वालवी’

इस फिल्म को जी 5 और अमेजन प्राइम वीडियोज पर देख सकते हैं.  फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म का जॉनर थ्रिलर कॉमेडी है. इस फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 46 मिनट है. फिल्म को परेश मोकाशी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शिवानी सुर्वे, स्वप्निल जोशी जैसे स्टार्स दिखे.

Cactus Pears

इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 57 मिनट है. फिल्म को रोहन कनावड ने डायरेक्ट किया है.

‘आता थांबायचं नाय’

इस फिल्म को ओटीटी पर जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 24 मिनट है. फिल्म को शिवराज वैचल ने डायरेक्ट किया. फिल्म का म्यूजिक गुलराज सिंह ने कंपोज किया. फिल्म में पर्णा पेठे, ओम भुटकर, सिद्धार्थ जाधव जैसे स्टार्स दिखे.



Source link

Related Posts

‘ईठा’ वर्सेस ‘मातृभूमि’, ‘ये प्रेम मोल लिया’ वर्सेस ‘गनमास्टर जी9’, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म मारेगी बाजी?

अपकमिंग डेज में सलमान खान से लेकर श्रद्धा कपूर, इमरान हाशमी तक की फिल्में रिलीज होने वाली हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

शादी के बाद लाइमलाइट में आए ‘कोई मिल गया’ के बिट्टू सरदार, 23 साल से कहां गायब थे एक्टर?

साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में ‘बिट्टू सरदार’ का किरदार निभाने वाले अनुज पंडित…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Bollywood News: Shreya Ghoshal के Concert में Shraddha-Badshah की सरप्राइज एंट्री ने मचाया धमाल! (23.11.26)

बेंगलुरु की एक म्यूजिकल शाम उस वक्त यादगार बन गई, जब श्रेया घोषाल की आवाज के साथ बॉलीवुड…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

शरवरी वाघ को इस फिल्म के ऑडिशन में मिला था रिजेक्शन, 17 साल की उम्र में पर्दे के पीछे किया काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं,…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top