हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़ा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस घोड़े की कीमत एक शौकीन व्यक्ति ने पूरे 71 लाख रुपये लगाई है. जबकि घोड़े की उम्र महज 30 महीने है.
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र में महाभारत काल से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक गंगा कार्तिक मेले में देशभर से घोड़े और खच्चरों के शौकीन लोग पहुंचते हैं. इसी मेले में पहुंचा नुकरा नस्ल का यह खूबसूरत घोड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पशु प्रेमी पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अमेठी में अवैध धर्मांतरण के नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 साल से चल रहा था खेल
दशकों से आयोजित होता है ये मेला
दरअसल, गढ़मुक्तेश्वर का खच्चर मेला दशक वर्षों से आयोजित होता आ रहा है. यहां अलग-अलग नस्लों के घोड़े और खच्चरों की खरीद-फरोख्त होती है. दूर-दराज से पशु प्रेमी अपने पसंदीदा घोड़े खरीदने और देखने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन इस बार 71 लाख रुपये की कीमत लगने वाला यह 30 महीने का घोड़ा मेले में खास चर्चा का विषय बना हुआ है.
‘घोड़ा नॉट फॉर सेल’
घोड़े के मालिक नीटू चौधरी ने बताया कि नुकरा नस्ल का ये बच्चा ( घोड़ा ) है. 30 महीने इसकी अभी उम्र है. इसकी 71 लाख रूपये कीमत लग गई है. लेकिन हम इसको बेचेंगे नहीं. हमारा घोड़ा नॉट फॉर सेल है.
ये भी पढ़ें: वाराणसी में देव दीपावली पर होटल और नाव की बुकिंग महंगी, 10 लाख से अधिक टूरिस्ट का अनुमान














