• Home
  • ताजा खबरें
  • दहेज में कार मांगने के आरोप पर दिल्ली पुलिस के जवान का पलटवार, कहा- मुझे बनाया बंधक
Image

दहेज में कार मांगने के आरोप पर दिल्ली पुलिस के जवान का पलटवार, कहा- मुझे बनाया बंधक


हरियाणा के सोनीपत में शादी वाले दिन दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. दुल्हन के पिता ने दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हे और उसके परिवार पर ब्रेजा कार और सोने के गहने मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे. अब दूल्हा खुद कैमरे के सामने आया है और उसने दहेज मांगने के सभी आरोपों को निराधार बताया है.

दूल्हे का कहना है कि उसने न तो ब्रेजा कार की मांग की और न ही शादी से इनकार किया. बल्कि लड़की पक्ष ने ही वाटिका में उन्हें बंधक बना लिया था,जिसके बाद उसे डायल 112 पर फोन करना पड़ा. दूल्हे ने यह भी कहा कि वह आज भी शादी करने के लिए तैयार है.देखिए क्या है पुरा मामला

दरअसल, सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी सुभाष कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की शादी गोहाना के गांधी नगर निवासी और दिल्ली पुलिस में तैनात कुलदीप के साथ तय हुई थी. शिकायत के मुताबिक, शादी से पहले दूल्हे पक्ष ने दहेज नहीं लेने की बात कही थी, लेकिन शादी की तारीख नजदीक आते ही सोने के गहनों, महंगे कपड़ों और गाड़ी की मांग शुरू कर दी गई.

दूल्हे पर ब्रेजा कार मांगने का आरोप

पिता का आरोप है कि उन्होंने करीब 8 से 9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार की मांग पर अड़ा रहा. 20 नवंबर को शादी वाले दिन ब्रेजा कार और सोने के गहनों की मांग पूरी नहीं होने पर बारात वापस लौटने का आरोप लगाया गया.

वहीं अब इस पूरे मामले में दूल्हे कुलदीप का पक्ष सामने आया है. दूल्हे ने साफ कहा कि उसने किसी भी तरह की गाड़ी की मांग नहीं की थी और न ही शादी से इनकार किया था. उसका कहना है कि शादी से पहले ही उसने 10 से 20 लोगों की मौजूदगी में छोटा कार्यक्रम करने की बात कही थी. लेकिन शादी वाले दिन रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के एक युवक और उसकी पत्नी पर पूरे मामले में प्रोपेगेंडा रचने का आरोप भी लगाया है.

दूल्हे ने बंधक बनाने का लगाया आरोप

दूल्हे ने लड़की पक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बारात में केवल 25 से 30 लोग पहुंचे थे. उनका आरोप है कि वाटिका में लड़की पक्ष ने उन्हें अंदर से गेट लॉक करके बंधक बना लिया था.इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्हें वहां से निकलवाया गया. दूल्हे का दावा है कि महज 35 मिनट के भीतर उनसे सामान वापस करने और 15 से 20 लाख रुपये देने की मांग की गई. दूल्हे ने कहा कि लड़की पक्ष ने अपनी मर्जी से जो भी सामान दिया था, वह उसे वापस ले जा सकता है.

मैं आज भी शादी के लिए तैयार- दूल्हा

दूल्हे का कहना है कि उस दिन भी वह शादी करने के लिए तैयार था और आज भी शादी करने के लिए तैयार है.वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के पिता ने अपनी शिकायत में शादी पर करीब 32 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया है और शादी में दिया गया सामान व सोने-चांदी के आभूषण वापस दिलवाने की मांग की है. ऐसे में अब इस पूरे मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है.

फिलहाल सोनीपत सेक्टर-27 थाना पुलिस के पास मामला पहुंच चुका है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शादी वाले दिन आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ और दोनों पक्षों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है.

ये भी पढ़ें: सोनीपतः दहेज में चाहिए थी ब्रेजा कार, मांग पूरी न होने पर बारात लेकर लौटा दूल्हा



Source link

Related Posts

गोपालगंज में GF की हत्या, कपड़ा सिलवाने निकली थी, प्रेमी ने कपार में ठोका

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जागिरी टोला गांव में सोमवार (23 नवंबर, 2026) की सुबह एक युवती…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

राजस्थान: ‘कंगना की फिल्म टैक्स फ्री, रामायण क्यों नहीं?’ कांग्रेस का BJP पर निशाना

फिल्म रामायण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावस ने कहा,…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

बिहार में नया बखेड़ा! AIMIM नेता ने तवायफ से की दुल्हन की तुलना, BJP भड़की

एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने विवादित बयान दिया है. उनके संबोधन का एक वीडियो सोशल…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

हापुड़ कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचा 71 लाख का घोड़ा, मालिक का बेचने से इनकार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़ा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top