• Home
  • खेल समाचार
  • Watch: स्कूल ‘बंक’ करके भारत-न्यूजीलैंड का टेस्ट देखने पहुंचे बच्चे, कैमरा देख छिपाया मुंह
Image

Watch: स्कूल ‘बंक’ करके भारत-न्यूजीलैंड का टेस्ट देखने पहुंचे बच्चे, कैमरा देख छिपाया मुंह


वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेल जा रहा है. मुकाबले के पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम मैच ड्रॉ करवाने की कोशिश की कर रही थी, इसी बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें कुछ बच्चे स्कूल की ड्रेस में बैठे नजर आए. यहां तक तो सब ठीक था. लेकिन जैसे ही कैमरा बच्चों के मुंह पर गया, वो सभी मुंह छिपाने लगे. यहां से तस्वीर बदल गई. 

इस घटना का वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए साझा किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस में बैठे बच्चे सुकून से मैच का लुत्फ ले रहे थे. तभी कैमरा उनकी तरफ जाता है. सभी स्टूडेंट कैमरा देखकर मुंह छिपाने लगते हैं. इसे देखकर लगता है कि ये बच्चे स्कूल या कॉलेज बंक करके मैच देखने पहुंचे हैं. यह वीडियो युवाओं के अंदर क्रिकेट प्रेम को दिख रहा है. यहां देखें वीडियो…

टीम इंडिया ने बनाया बड़ा टोटल 

मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. टीम ने 9 विकेट गंवाकर 720 रन पर पारी घोषित की. इस स्कोर के साथ टीम इंडिया ने 352 रन की बढ़त हासिल कर ली थी. टीम के लिए केएल राहुल ने 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 136 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा ऋषभ पंत ने शतक लगाया. पंत ने 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 128 रन बनाए. 

मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 368/10 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टीम के लिए हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारियां खेली थीं. निकोल्स ने 21 चौकों की मदद से 175 रन बनाए. फिलिप्स ने 14 चौकों की मदद से 118 रन की पारी खेली. इस दौरान टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आकाशदीप ने 3 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी अंशुल कंबोज ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के नाम से अभिषेक शर्मा में जाग उठता है तूफान, रिकॉर्ड जीत लेगा दिल





Source link

Related Posts

टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, गेल तीसरे पायदान पर; एक ने बनाए 188

भारत के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया. वह टी20 फॉर्मेट में…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

यूएई ने भारत को दिया 250 का लक्ष्य, हरप्रीत का शतक; अरशद ने झटके 4 विकेट 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार, 24 नवंबर को 11वें मैच के लिए इंडिया-ए और यूएई की…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

28 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज सेंचुरी का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर नया इतिहास लिख दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को एशिया कप राइजिंग…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज दोहरा शतक, भारत ने 14.2 ओवर में चेज किए 250; UAE को चटाई धूल

वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 7 चौके और 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top