• Home
  • खेल समाचार
  • ऋषभ पंत को मिली सुनील गावस्कर से रिस्पेक्ट, इस अंदाज में किया सैल्यूट; देखें वीडियो
Image

ऋषभ पंत को मिली सुनील गावस्कर से रिस्पेक्ट, इस अंदाज में किया सैल्यूट; देखें वीडियो


वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब नजरें पांचवें और अंतिम दिन पर आ टिकी हैं, जहां भारत को पारी के अंतर से जीत दर्ज करने के लिए 90 ओवर के भीतर 8 विकेट चटकानी होंगी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड को अपनी हार टालने के लिए अभी कम से कम 233 रन और बनाने होंगे. मगर इस बीच ऋषभ पंत के शतक पर सुनील गावस्कर का रिएक्शन देखने लायक रहा.

ऋषभ पंत ने मैच के चौथे दिन अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया. पंत ने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की थी. भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी ने एक वीडियो क्लिप साझा किया है. इसमें पंत के शतक पर सुनील गावस्कर का रिएक्शन दिखाया गया.

अगर आपको याद हो तो 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पंत ने एक खतरे भरा शॉट खेला था, जिसपर वे आउट हो गए थे. इसपर कमेंट्री बॉक्स से गावस्कर ने ‘स्टूपिड! स्टूपिड! स्टूपिड!’ वाला कमेन्ट किया था. गावस्कर का वह रिएक्शन खूब वायरल हुआ था. मगर इस बार गावस्कर, पंत की तारीफ करते नहीं थके.

जैसे ही ऋषभ पंत ने हवाई शॉट लगाया, कमेंट्री बॉक्स में खड़े होकर सुनील गावस्कर तालियां बजाने लगे. उनके चेहरा बता रहा था कि इस शतक पर गावस्कर कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे थे. बता दें कि पंत का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि 99 रन पर बैटिंग करते हुए भी उन्होंने आगे बढ़कर छक्का लगाया.

अंत में ऋषभ पंत 153 गेंद में 128 रन बनाकर आउट हो गए. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए. बता दें कि यह न्यूजीलैंड की धरती पर पंत का सबसे पहला टेस्ट शतक है. पंत का नाम उन भारतीय बल्लेबाजों में शुमार हो गया है, जिन्होंने चारों SENA देशों में शतक लगाया है. इसी मुकाबले में केएल राहुल ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी.

यह भी पढ़ें:

टॉम लाथम ने दोनों पारियों में ‘0’ पर आउट होकर रचा इतिहास, वीरेंदर सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा



Source link

Related Posts

‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. एक छोटी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट

जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम

वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top