• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली से हापुड़ के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानें किराया और रूट
Image

दिल्ली से हापुड़ के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानें किराया और रूट


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्य के शहरों के साथ परिवहन संपर्क मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. शुक्रवार को आनंद विहार आईएसबीटी से हापुड़ के बीच अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी गई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिल्ली-हापुड़ सेवा को भी हरी झंडी दिखाई. 

इस शुरुआत के साथ दिल्ली से यूपी के अन्य प्रमुख शहरों तक बस कनेक्टिविटी बढ़ाने की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए नई बस सेवाओं का प्रस्ताव पेश कर सकते हैं.

दिल्ली के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस बनेंगे जन सेवा केंद्र, मिलेंगी पासपोर्ट ऑफिस जैसी सुविधाएं

दिल्ली से बाहर तक फैलेगी बस कनेक्टिविटी

बस सेवा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को केवल राजधानी की भौगोलिक सीमाओं तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता. एनसीआर और आसपास के राज्यों के शहरों से हर दिन बड़ी संख्या में लोग कामकाज के सिलसिले में दिल्ली पहुंचते हैं. ऐसे में पड़ोसी शहरों के साथ बेहतर बस संपर्क की जरूरत है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और निजी वाहनों पर उनकी निर्भरता भी कम होगी.

दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बेड़े में शामिल की गईं सभी 100 बसें लो-फ्लोर, एसी और इलेक्ट्रिक हैं. इनमें 50 बसें 9 मीटर लंबी हैं, जबकि बाकी 50 बसों की लंबाई 12 मीटर है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और रियल-टाइम ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है. दिव्यांग यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी सुविधाएं दी गई हैं. नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली के कुल बस बेड़े की संख्या 7,088 पहुंच गई है. इसमें 5,338 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं. इस तरह से दिल्ली देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा रखने वाला राज्य बना हुआ है.

रूट पर पड़ने वाले प्रमुख स्टॉपेज

• गाजीपुर बॉर्डर
• डाबर
• मोहन नगर
• न्यू गाजियाबाद बस स्टैंड
• ओल्ड गाजियाबाद बस स्टैंड
• हापुड़ चुंगी
• आईएमएस कॉलेज (डासना)
• मसूरी
• छिजारसी
• कुलेच नगर
• पिलखुवा
• निजामपुर

दिल्ली-हापुड़ रूट पर जानिए किराया और बसों का समय

आनंद विहार आईएसबीटी से हापुड़ के बीच फिलहाल 12 पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. यात्रियों को दोनों दिशाओं में हर 20 मिनट पर बस मिलेगी. इस रूट पर एक तरफ का निर्धारित किराया 124 रुपये रखा गया है.

दिल्ली लक्ष्मी योजना पर कांग्रेस का रेखा सरकार पर हमला, कहा- ‘सिर्फ 4551 महिलाओं को मिला लाभ’



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: BJP नेता ने खुद को बताया कैंडिडेट, भारी अंतर से जीत का दावा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. राजनीतिक दलों में टिकट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

UP Election: सहयोगियों को कितनी सीटें देगी BJP? सामने आया बड़ा अपडेट

<p style="text-align: justify;">यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो यूपी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, विदेशी टीमें होंगी शामिल

योगी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर दिखेगी. भगवान…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अंतिम संस्कार में जा रहे 29 लोग घायल

रामपुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top