• Home
  • खेल समाचार
  • पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर
Image

पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर


पाकिस्तान ए को हराने के लिए इंडिया ए को 314 रनों का लक्ष्य मिला है. पाक टीम ने जिस तरह शुरुआती 6 ओवरों में 64 रन बना दिए थे, फिनिश उस तरह का नहीं हो पाया. हर्षित राणा की पाक बल्लेबाजों के साथ गहमा-गहमी ने भी सबका ध्यान खींचा. भारत के लिए विप्रज निगम, हर्षित राणा और सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.

सेमीफाइनल में जाने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था. माज सदाकत और शामिल हुसैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की और पहले 6 ओवरों में 64 रन बन चुके थे. मगर जैसे ही आठवें ओवर में शामिल आउट हुए, पाकिस्तान की रन गति पर ब्रेक लग गई.

इंडिया ए और पाकिस्तान ए के लिए यह मैच किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है. मुकाबले की शुरुआत में हर्षित राणा और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों के बीच गहमा गहमी ने सबका ध्यान खींचा. हर्षित ने शामिल हुसैन का कैच लपकने के बाद उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ भी दिया.

जिस तरह मिडिल ओवरों में पाक बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे. उस हिसाब से देखा जाए तो पाकिस्तान टीम ने एक ठीकठाक स्कोर खड़ा कर दिया है. माज सदाकत, हसन नवाज और फरहान यूसुफ, इन तीनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की ओर से अर्धशतक लगाया.

फरहान यूसुफ ने गीयर बदला, जिसने पाकिस्तान को 300 के पार ले जाने में मदद की थी. वह एक समय 28 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे थे. उसके बाद उन्होंने अपनी आखिरी 20 गेंदों पर 32 रन जोड़े. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज टॉप स्कोरर रहे, जिन्होने 5 चौके और 4 छक्कों से सुसज्जित पारी में 79 रन बनाए.

पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. उसने अपने आखिरी 3 विकेट महज 9 रन के भीतर गंवा दिए.

यह भी पढ़ें:

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

PAK से हार का जिम्मेदार कौन? तिलक वर्मा ने खोला राज, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

इन दिनों खेले जा रहे 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बीते रविवार (22 नवंबर) इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अंपायर को घेरा, एशिया कप में ‘डेड बॉल’ को लेकर भयंकर बवाल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार, 22 नवंबर को इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला गया. तिलक…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

पाकिस्तान के नाम से अभिषेक शर्मा में जाग उठता है तूफान, रिकॉर्ड जीत लेगा दिल 

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेली. बीते रविवार…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Watch: स्कूल ‘बंक’ करके भारत-न्यूजीलैंड का टेस्ट देखने पहुंचे बच्चे, कैमरा देख छिपाया मुंह

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट खेल जा रहा है. मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top