• Home
  • खेल समाचार
  • ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के BJP ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
Image

”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के BJP ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान


भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में कदम रख दिया है. शनिवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. चहल, BJP के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त हुए हैं. चहल के राजनीति में प्रवेश करने पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की प्रतिक्रिया सामने आई है.

तेज गेंदबाज अतुल वासन 1990-1991 के समय में भारत के लिए 13 इंटरनेशनल मैच खेले थे. उन्होंने युजवेंद्र चहल के राजनीति में आने और लोकसेवा में योगदान की इच्छा की सराहना की. अतुल ने चहल को बधाई दी और जनसेवा में काम करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की बात भी कही.

भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से पहले युजवेंद्र चहल ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मिले थे. उसके बाद उनका नाम कार्कारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया. बताते चलें कि चहल कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले और अब उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में इंटरनेश्नल डेब्यू की उम्मीद छोड़ दी है, क्योंकि वह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अतुल वासन ने कहा, “जब कोई खिलाडी नाम कमाता है और उसकी लोकसेवा में रूचि होती है. साथ ही उसमें योगदान देने का पक्का इरादा और सच्ची चाहत भी होती है. मैं उन्हें बधाई देता हूं. 

चहल बड़ा योगदान दे सकते हैं

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि जो क्रिकेटर दुनियाभर में खेला हो, उसके पास बहुत सारा ज्ञान होता है और समाज के साथ उसका गहरा जुड़ाव होता है. अतुल वासन ने कहा कि उस खिलाडी को समझ होती है कि दुनिया कैसे चलती है और कैसे काम करती है. उन्होंने कहा कि चहल इस क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकते हैं.

युजवेंद्र चहल ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है. भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बीजेपी से सांसद रह चुके हैं. हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद, मनोज तिवारी और मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित कई नामी खिलाड़ी पॉलिटिक्स में रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर

पाकिस्तान ए को हराने के लिए इंडिया ए को 314 रनों का लक्ष्य मिला है. पाक टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन

जब बाकी सब बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे, तब अभिषेक शर्मा ने जुझारू अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

पहले टेस्ट में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट का तीसरा दिन, आखिरी ओवर चल रहा था. शुभमन गिल 98 रन बना चुके थे. अंतिम…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top