Image

‘US-चीन तय करें, मानव नियंत्रण में बना रहे AI’, व्हाइट हाउस में बोले प्रेसिडेंट जिनपिंग


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • शी जिनपिंग ने AI को मानव नियंत्रण में रखने पर ज़ोर दिया।
  • जिनपिंग ने ट्रंप से AI विकास की वैश्विक जिम्मेदारी बताई।
  • स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सैन्य समन्वय बढ़ाने पर जिनपिंग ने बल दिया।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में मानव नियंत्रण को बनाए रखने को लेकर वकालत की. उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि AI को मानव नियंत्रण में ही रखना चाहिए और इसका इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए किया जाए.

उन्होंने गुरुवार (24 सितंबर, 2026) को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें AI प्रमुख मुद्दों में शामिल रहा. व्हाइट हाउस के ग्रैंड फोयर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों AI के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनकर उभरे हैं और इसलिए इस तकनीक के विकास को लेकर दोनों देशों की विशेष जिम्मेदारी है.

व्हाइट हाउस में क्या बोले चीन के राष्ट्रपति?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, ‘चीन और अमेरिका दोनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इलाके में लीडिंग देश हैं. हम दोनों के पास AI को बेहतर तरीके से विकसित करने और उसे मैनेज करने की क्षमता और जिम्मेदारी है. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि AI का विकास हमेशा मानव नियंत्रण में रहे और लोगों के कल्याण के लिए काम करे.’ उन्होंने कहा कि मानव विकास और प्रगति को आगे बढ़ाने की चीन और अमेरिका की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है. 

US-चीन के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने पर बोले जिनपिंग

इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका और चीन के व्यापक प्रतिद्वंद्विता को सीमित करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि दोनों महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए और इसे एक सीमा के अंदर रखा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग्स और मादक पदार्थों से निपटने के लिए बीजिंग वाशिंगटन के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है. उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय की भी अपील की. इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार के क्षेत्र में हुई प्रगति और शी जिनपिंग के साथ अपने निजी संबंधों को भी प्रमुखता दी. 

यह भी पढ़ेंः 238 करोड़ के बैंक फ्रॉड में ED का एक्शन, GMADA में 26 ठिकानों पर छापे और सर्वे



Source link

Related Posts

भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना ‘मक्का पैक्ट’ का पहला कमांडर

पाकिस्तान सेना के पूर्व अधिकारी जनरल नौमान महमूद (रिटायर्ड) को मक्का पैक्ट का पहला कमांडर नियुक्त किया गया…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video

व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मिलने से पहले…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘डील, ताइवान, और…’, जिनपिंग-ट्रंप के बीच ओवल ऑफिस के बंद दरवाजों में चर्चा

अमेरिकी दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का रोज गार्डन में वेलकम सेरेमनी हुई. मिलिट्री रिव्यू…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

पाकिस्तान में इलाज के बाद दर्जनों बच्चे HIV पॉजिटिव! वजह कर देगा हैरान

पाकिस्तान में कई परिवारों के लिए बच्चों का सामान्य इलाज कराने के बाद सामने आई HIV की रिपोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top