गुरुवार (24 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 99 रन से हरा दिया. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 299 रन बनाए. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरी कप्तान हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की पारी खेली. उन्होंने इस पारी के लिए 156 गेंदों का सामना किया, जिसमें 26 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके साथ वह वेस्टइंडीज के लिए महिला वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं. फिर चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे 43.3 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई. जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
वेस्टइंडीज के लिए आलिया एलीन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. बाकी जैनिलिया ग्लासगो, अश्विनी मुनिसार और एफी फ्लेचर ने 2-2 विकेट लिए. मैच में पूरी तरह से वेस्टइंडीज का दबदबा देखने को मिला. किसी भी पल ऐसा नहीं महसूस हुआ कि वेस्टइंडीज पिछड़ी हो.
Series off to a winning start in Zimbabwe.🙌🏽💥#ZIMWvWIW | #MaroonWarriors pic.twitter.com/M2ZoKCwhxC
— Windies Cricket (@windiescricket) September 24, 2026
मैच में वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
वेस्टइंडीज को हेली मैथ्यूज ने रियालियाना ग्रिमंड की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी की. ग्रिमंड ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली. हालांकि इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं. तीसरी कोई भी बल्लेबाज 20 रन का स्कोर भी नहीं बना सकी. इस दौरान जिम्बाब्वे के लिए फ्रांसिस्का चिपारे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा टेंडाई मकुशा, न्याशा ग्वांजुरा और बेलोवेद बीजा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.
चेज में ऐसे फुस्स हुआ जिम्बाब्वे
चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे महिला टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. ओपनिंग पर उतरी मोडेस्टर मुपाचिकवा और शार्ने मेयर्स के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की. शार्ने ने 21 रन बनाए. इसके बाद दूसरा विकेट केलिस न्धलोवु (15) के रूप में गिरा. टीम ने तीसरा विकेट 100 रन पर गंवाया. आगे बढ़ते हुए चौथा विकेट 118 रन पर, पांचवां 152 रन पर, छठा 158 रन पर, सातवां 166 रन पर, आठवां 175 रन पर, नौवां 181 रन पर और दसवां 200 रन पर गिरा.
यह भी पढ़ें: ‘आप पर गर्व है सीमा’, एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई


















